1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi 12 में नहीं टिक पाईं Rubina Dilaik और Shivangi Joshi, फैंस का टूटा दिल

Khatron Ke Khiladi 12 में नहीं टिक पाईं Rubina Dilaik और Shivangi Joshi, फैंस का टूटा दिल

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jun 18, 2022 07:33 pm IST,  Updated : Jun 18, 2022 07:33 pm IST

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' ऑन एयर होने से पहले ही सुर्खियां बटौर रहा है। टीवी की दुनियां के कई बड़े सितारे इस शो में नजर आने वाले हैं। हांलाकि इसी बीच रुबीना दिलैक और शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है।

Rubina-Shivangi- India TV Hindi
Rubina-Shivangi Image Source : INSTA - SHIVANGIJOSHI18/ RUBINADILAIK

Highlights

  • 'खतरों के खिलाड़ी 12' से बाहर हुईं रुबीना दिलैक और शिवांगी जोशी !
  • शो के तीसरे हफ्ते में शिवांगी जोशी का सफर होगा खत्म

Khatron Ke Khiladi 12  : छोटे पर्दे का पसंदीदा रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। शो को लेकर हर दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आती रहती है। इसी बीच खबर सामने आई है कि शिवांगी जोशी और रुबीना दिलैक शो से बाहर हो गए है। 

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस को काफी झटका लगा है। एक तरफ जहां फैंस रुबीना को बतौर विनर देख रहे थे। वहीं अब रुबीना भी घर बैठकर इस शो को देखेंगी। क्योंकि वो अब इसका हिस्सा नहीं रही है। खुद रुबीना ने अपने फैंस को अपने शो से बाहर होने का हिंट दिया है। दरअसल एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि -  बेइमानी के साथ जीतना वर्सेज ईमानदारी के साथ हारना... आप क्या चुनोगे? 

मिली जानकारी के अनुसार रुबीना ने ये ट्वीट साउथ अफ्रीका से ही किया है। जहां खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग चल रही है। रुबीना के इस ट्वीट ने उनके चाहनेवालों का दिल तोड़ दिया है। वहीं शिवांगी जोशी को लेकर भी खबरे आ रही हैं कि वो भी शो के तीसरे हफ्ते में ही बाहर हो गई हैं। रोहित शेट्टी की होस्टिंग वाले इस स्टंट शो से शिवांगी का बाहर जाना चौंकाने वाला हो सकता है।

हालांकि अभी तक सारे एलिमिनेशंस के बारे में कुछ नहीं बताया जा रहा है । सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें शिवांगी के तीसरे हफ्ते में एलिमिनेट होने की बात सामने आ रही है। अनुमान लगाया जा रहा कि शिवांगी जोशी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट लौट सकती है। बता दें -  शो 2 जुलाई से टेलीकास्ट किया जाएगा। तभी से शिवांगी को लेकर खबर कितनी सही है इसकी जानकारी मिलेगी। 

ये भी पढ़िए

Pakistan: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के सीन का इस्तेमाल कर रहा था कराची का रेस्टोरेंट, सोशल मीडिया पर हो गया ट्रोल

Father's Day: नेहरू ने इंदिरा गांधी को जेल से लिखे थे खत, जिसे पढ़कर हर बेटी बन सकती है आयरन लेडी

Father's Day: पिता की मौत के बाद हर रोज बेटी करती थी उन्हें मैसेज, 4 साल बाद आया जवाब

Fathers Day 2022: कलयुग का श्रवण कुमार बन गया ये बेटा, पिता के लिए किया ऐसा काम आज भी लोग करते हैं याद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन