1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक महीने बाद रुबीना दिलैक ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, बताया घर आई लक्ष्मियों का नाम

एक महीने बाद रुबीना दिलैक ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, बताया घर आई लक्ष्मियों का नाम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 27, 2023 01:05 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 01:10 pm IST

'बिग बॉस' विनर और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हाल में ही मां बनी हैं। खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। अब उन्होंने अपनी बेटियों की झलक दुनिया को दिखा दी है और साथ ही उनरे नाम का ऐलान कर दिया है।

Rubina, abhinav- India TV Hindi
बेटियों को गोद में लिए रुबीना और अभिनव। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस' विनर रहीं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी बेबाकी को लेकर एक्ट्रेस की चर्चा होती है तो कभी उनकी एक्टिंग को लेकर, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। हाल में ही एक्ट्रेस मम्मी बनी हैं। उनके घर एक नहीं बल्कि डबल खुशियां आई हैं। एक्ट्रेस के घर दो लक्ष्मियों यानी बेटियों की किलकारियां इन दिनों गूंज रही हैं। एक्ट्रेस ने बेटियों के जन्म के कुछ दिनों बाद अब आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान भी कर दिया है और बेटियों की झलक फैंस के साथ साझा की है। इतना ही नहीं रुबीना ने घर आई नन्ही परियों का नाम भी बताया है। 

एक महीने बाद दिखाई झलक 

रुबीना दिलैक ने पांच तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में रुबीना दिलैक पति अभिनव शुक्ला के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों ने ही स्काई ब्लू आउटफिट कैरी किए हैं और दोनों ही अपनी बाहों में बेबी गर्ल्स को पकड़े दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो बेबी का हाथ अपने हाथों में लिए दिखे। वहीं तीसरी तस्वीर में भी उन्होंने बच्चों के कोमल हाथ दिखाए। वहीं आखिरी तस्वीर में रुबीना हवन पूजन करती दिख रही हैं। इसके अलावा एक ग्राफिक इमेज में उन्होंने बेबी गर्ल्स का नाम लोगों के साथ साझा किया और बताया कि बेटियां अब एक महीने की हो गई हैं। अब साफ हुआ है कि रुबीना एक महीने पहले ही मम्मी बन गई थीं।     

यहां देखें तस्वीरें

रुबीना ने लिखा प्यारा कैप्शन

रुबीना दिलैक ने बेटियों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें बताया की गुरुपर्व के दिन उनके घर बेटियों का जन्म हुआ। उन्होंने लिखा, 'यह बताते हुए उत्साहित और बेहद खुश हूं कि हमारी बेटियां, जीवा और एधा आज एक महीने की हो गई हैं। गुरुपर्व के शुभ दिन पर ब्रह्मांड ने हमें आशीर्वाद दिया! हमारी परियों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजें।'

इन शोज से रुबीना हुईं मशहूर

बता दें, छोटी बहू फेम एक्ट्रेस रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर रहीं। शो में वो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ गई थीं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आई थी। इस शो में दोनों ने अपनी मुश्किल शादीशुदा जिंदगी पर भी बात की थी। आखिरी बार रुबीना दिलैक 'झलक दिखलाजा' में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें: ऑस्कर जीतने वाली फिल्म के एक्टर की मौत, खड़ी कार में मिली लाश

'जय माता दी' बोलकर रणबीर कपूर ने मनाया क्रिसमस, केक में लगाई आग, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन