1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जुड़वा बेटियों को लेकर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं रुबीना दिलैक, एक ने नन्हें हाथों से किया प्रणाम, एक दिखी हैरान

जुड़वा बेटियों को लेकर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं रुबीना दिलैक, एक ने नन्हें हाथों से किया प्रणाम, एक दिखी हैरान

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 06, 2024 02:56 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 02:56 pm IST

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने हाल ही में अपनी जुड़वा बेटियों की झलक फैंस संग साझा की थी। कपल ने नवरात्रि के मौके पर अपनी बेटियों के चेहरे से पर्दा उठाया। अब रुबीना की जुड़वा बेटियों की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेत्री अपनी बेटियों और पति के साथ स्वर्ण मंदिर में नजर आ रही हैं।

Rubina Dilaik- India TV Hindi
बेटियों को लेकर स्वर्ण मंदिर पहुंचीं रुबीना दिलैक। Image Source : INSTAGRAM

रुबीना दिलैक इन दिनों किसी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं। वह कैमरे की चकाचौंध से दूर इन दिनों अपना पूरा समय अपनी बेटियों और परिवार को दे रही हैं। हालांकि, वह अपने पॉडकास्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं, लेकिन फिलहाल किसी शो का हिस्सा नहीं हैं। रुबीना ने पिछले साल नवंबर में अपनी जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था और काफी समय बाद फैंस को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने फैंस को अपनी बेटियों का चेहरा अब जाकर दिखाया था। रुबीना-अभिनव ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अपनी जुड़वा बेटियों की झलक फैंस संग साझा की। अब कपल की एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसमें रुबिना को अपने पति अभिनव और जुड़वा बेटियों एधा और जीवा के साथ स्वर्ण मंदिर के पास खड़े देखा जा सकता है।

बेटियों के साथ रुबीना-अभिनव की फोटो वायरल

रुबीना-अभिनव और उनकी दोनों बेटियों की ये तस्वीर एक फैन ने शेयर की है, जिसमें उन्हें अपने परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर के पास देखा जा सकता है। एक बेटी को जहां अभिनव ने गोद में उठाया है तो वहीं दूसरी को रुबीना ने गोद में ले रखा है। फोटो में रुबीना और अभिनव की एक बेटी नन्हे हाथों से अपने पापा की नकल करते हुए प्रणाम करते देखा जा सकता है तो वहीं दूसरी कुछ हैरान लग रही है।

फैंस को पसंद आई रुबीना-अभिनव की फैमिली फोटो

सोशल मीडिया पर रुबीना-अभिनव के परिवार की ये फैमिली फोटो खूब पसंद की जा रही है। कई यूजर्स ने भी कपल की फैमिली फोटो पर रिएक्शन दिया और इसे खूबसूरत परिवार बताते हुए एधा और जीवा पर प्यार लुटाया। बता दें, नवरात्रि के पहले दिन ही रुबीना-अभिनव ने अपनी दोनों जुड़वा बेटियों का चेहरा दुनिया को दिखाया था। कपल ने अपनी बेटियों के इस दुनिया में स्वागत करने के करीब 11 महीने बाद फैंस को उनकी झलक दिखाई, जिससे उनके फैंस भी काफी खुश लगे।

2018 में रुबीना-अभिनव ने की थी शादी

रुबीना दिलैक ने 2018 में अभिनव शुक्ला से शादी की थी। शादी के बाद रुबीना और अभिनव रियेलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में साथ पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। रुबीना और अभिनव ने शो के दौरान खुलासा किया था कि दोनों का रिश्ता काफी मुश्किल दौर में था और टूटने की कगार पर था। अपने रिश्ते को बचाने के लिए दोनों ने एक-दूसरे को 6 महीने का समय दिया था। यही नहीं, अपने रिश्ते को समय देने की चाहत के साथ ही दोनों ने बिग बॉस हाउस में भी एंट्री ली थी। जिसका नतीजा ये हुआ कि ये कपल आज भी साथ है और अब दो जुड़वा बेटियों के पैरेंट्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन