1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Salman Khan Health Update: डेंगू से हुई सलमान खान की रिकवरी, इस दिन होगी Katrina Kaif के साथ Bigg Boss में वापसी

Salman Khan Health Update: डेंगू से हुई सलमान खान की रिकवरी, इस दिन होगी Katrina Kaif के साथ Bigg Boss में वापसी

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : Oct 27, 2022 08:21 am IST,  Updated : Oct 27, 2022 08:21 am IST

Salman Khan Health Update: बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान को हाल ही में डेंगू हो गया था। जिस कारण वो कुछ समय शो को होस्ट नहीं कर पाए थे और उनकी जगह करण जौहर ने मोर्चा संभाला था। अब खबर आ रही है कि सलमान खान डेंगू से ठीक हो गए हैं।

 Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : SALMAN KHAN

Salman Khan Health Update: बिग बॉस 16 के होस्ट सलमान खान अपने भाईजान को हाल ही में डेंगू हो गया था। जिस कारण वो कुछ समय शो को होस्ट नहीं कर पाए थे और उनकी जगह करण जौहर ने मोर्चा संभाला था। अब खबर आ रही है कि सलमान खान डेंगू से ठीक हो गए हैं और बिग बॉस 16 वीकेंड का वार वहीं होस्ट करेंगे। 

बता दें डेंगू से उबरने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'वीकेंड का वार' एपिसोड की मेजबानी करने के लिए वापस आ गए हैं। इस एपिसोड में कैटरीना कैफ के साथ सिद्धांत चतुवेर्दी और ईशान खट्टर भी 'बिग बॉस 16' में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर आएंगे। पिछले हफ्ते करण जौहर को वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करते देखा गया था जब सलमान खान डेंगू से पीड़ित थे।

'फोन भूत' का प्रमोशन 

सलमान प्रतियोगियों के साथ बातचीत करेंगे और उनकी पूरे सप्ताह की गतिविधियों का विश्लेषण करेंगे। कैटरीना और पूरी कास्ट अपनी फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन करेगी। इस सप्ताह के लिए नामांकित प्रतियोगियों में अब्दु रोजि़क, गौतम विग, गोरी नागोरी, निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा और टीना दत्ता शामिल हैं। श्रीजिता डे और मान्या सिंह पहले ही 'बिग बॉस 16' से बाहर हो चुके हैं।

कप्तानी के लिए होगी बहस 

इस बीच, शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर के बीच शो में बहस होती है जब भनोट ने नामांकन कार्य के दौरान सुंबुंल का नाम लिया था। इसके अलावा अब्दु रोजिक दोस्ती के बारे में बात करते नजर आएंगे और घरवाले कप्तानी के टास्क को लेकर आपस में झगड़ते नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन