1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बीवी सई को रिझाने की कोशिश में लगे डॉक्टर सत्या, विराट से मुकाबले के लिए बहा रहे पसीना

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बीवी सई को रिझाने की कोशिश में लगे डॉक्टर सत्या, विराट से मुकाबले के लिए बहा रहे पसीना

 Published : May 03, 2023 03:37 pm IST,  Updated : May 03, 2023 03:37 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अंबा और भवानी काकू आमने सामने होंगी। सीरियल में डॉक्टर सत्या का किरदार हर्षद अरोड़ा निभाते हैं

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin twist Image Source : INSTAGRAM/HARSHADARORAOFICIAL

'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' सीरियल में इन दिनों सई की जिंदगी में देर से ही सही लेकिन बहार आई है। हाल ही में सई जोशी और डॉक्टर सत्या अधिकारी की शादी हुई है जिसके बाद से सई का नाम सई सत्या अधिकारी हो चुका है। सत्या से शादी के बाद सई जोशी नई दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ डॉक्टर सत्या ने भी प्लान बना लिया है कि वो भी अब विराट जैसी बॉडी बनाएंगे ताकि आगे चलकर अगर उन्हें विराट चव्हाण से लड़ाई करनी पड़े तो वह जीत सकें। सत्या ने अपनी तैयारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सई के लिए सत्या बना रहे बॉडी

स्टार प्लस के हिट सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में डॉक्टर सत्या अधिकारी का किरदार निभाने वाले हर्षद अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हर्षद अरोड़ा जिम में बॉडी बनाने के लिए मेहनत करते दिख रहे हैं। हर्षद अरोड़ा के इस वीडियो पर सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस कमेंट बॉक्स में सई जोशी यानी आयशा सिंह का नाम लिखकर हर्षद की टांग खींच रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर सत्या आर्म्स की एक्सरसाइज कर रहे हैं और वीडियो के आखिर में वो अपनी मेहनत का फल भी दिखा रहे हैं।

सत्या के लिए सई बनी दुल्हन

डॉक्टर सत्या की तरह सई भी अपने पति को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। बीते दिनों सई जोशी यानी आयशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें सई जोशी नई दुल्हन की तरह तैयार होकर अदाओं भरे पोज देती दिख रही हैं। सई जोशी ने ब्लू कलर की साड़ी में फोटोज शेयर की थीं जिनमें उनके हाथों में लगी मेहंदी और गले का मंगलसूत्र दिख रहा था। 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में इस समय सई का ससुराल में वेलकम हुआ है तो वहीं पत्रलेखा घर छोड़कर जा रही है।

यह भी पढ़ें: TMKOC: पुराने तारक मेहता के लीगल एक्शन से तिलमिलाए असित मोदी, बोले- शैलेष कभी एक्टर थे ही नहीं

मेट गाला पर भी दिखा बॉलीवुड का दोगलापन, इस एक्ट्रेस को छोड़ बस हो रही आलिया की तारीफ

मेट गाला इवेंट में आलिया भट्ट को देख 'ऐश्वर्या-ऐश्वर्या' कहने लगे पैपराजी, Video में दिखा एक्ट्रेस का रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन