1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आखिर हो ही गया खुलासा! तान्या मित्तल नहीं हैं झूठी, घर में है किचन वाली लिफ्ट और भी है बहुत कुछ

आखिर हो ही गया खुलासा! तान्या मित्तल नहीं हैं झूठी, घर में है किचन वाली लिफ्ट और भी है बहुत कुछ

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 18, 2025 06:30 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 06:32 pm IST

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल के दावों पर सवाल उठे, लेकिन शो के बाद सामने आए होम टूर ने उनकी बातों को सही साबित किया। किचन लिफ्ट, फैक्ट्री, लग्जरी गाड़ियां और कई घर उनके दावों की पुष्टि करते हैं।

tanya mittal- India TV Hindi
तान्या मित्तल। Image Source : TANYA MITTAL INSTAGRAM

सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में कई जाने-पहचाने चेहरे शामिल हुए, लेकिन जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थीं तान्या मित्तल। शो की शुरुआत से ही तान्या अपने बेबाक अंदाज, बड़े-बड़े दावों और खुलकर बोलने की वजह से सुर्खियों में रहीं। घर के अंदर कई बार उनके किस्सों पर सवाल उठे और कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया हुआ मानते हुए उनका मजाक भी उड़ाया। शो के दौरान यह भी देखने को मिला कि तान्या अपने पिता या परिवार का जिक्र करने से अक्सर बचती नजर आईं, जिससे उनके निजी जीवन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद अब उनकी पारिवारिक झलक सामने आई है। अब उनके दावों की सच्चाई भी लोगों के सामने आ रही हैं और उजागर हो रहा है कि तान्या के ज्यादातर दावे झूठे नहीं सच्चे थे। घर में लिफ्ट, लग्जरी गाड़ियों से लेकर कई घर और फैक्ट्री के दावे अब सही साबित हुए हैं।

तान्या के घर में है किचन वाली लिफ्ट

तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 के घर में कहा था कि उनके घर में किचन वाली लिफ्ट है। वो कहती नजर आई थीं, 'ये अलमारी है न, इसमें लिफ्ट बनी हुई है। आप प्लेट गर्म करके लगा के रख दो, बटन दबा दो तो उस फ्लोर के किचन में खाना पहुंच जाता है।' अब न्यूज पिंच के साथ बातचीत और होम टूर में उन्होंने उस किचन लिफ्ट की झलक दिखाई है। वीडियो में आप एक कैबिनेट जैसी चीज देख सकते हैं, जिसे खोलने पर आपको लिफ्ट देखने को मिलेगी। उनसे जब पूछा जाता है कि ये क्या है तो वो कहती हैं कि दुनिया का आठवां अजूबा है। इसके बाद उनके साथ खड़ा शख्स कैबिनेट का दरवाजा खोलकर दिखाता है और कहता है कि यही वो किचन वाली लिफ्ट है, जिसके बारे में सब मजाक समझ रहे थे। इस वीडियो से जाहिर हो गया कि तान्या के घर में किचन वाली लिफ्ट है।

फैक्ट्री की भी तान्या हैं मालकिन

इसके अवावा एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें तान्या मित्तल अपनी लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ अपनी फैक्ट्री में पहुंचती हैं। वो फैक्ट्री की झलक लोगों के साथ साझा करती हैं। वहां मौजूद कर्मी बताता है कि वो उन्हें बॉस बोलता है। उनकी फैक्ट्री में बड़ी मशीन लगी देखने को मिल रही हैं। लोग फैक्ट्री में उनका गुलदस्ते के साथ स्वागत करते हैं।

तान्या के पास हैं कई घर

इसके अलावा एक वीडियो में उनके घर वाले भी नजर आए जो बताते हैं कि उनके कितने घर हैं। उनके घर की एक महिला सदस्य बताती हैं कि पूरी कॉलोनी ही उनकी है। वो कहती हैं उनके पति ने ही कॉलोनी बनाई है तो इसका ज्यादातर हिस्सा उनका ही है। बता दें, इससे पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो घर पहुंची नजर आई थीं। उनके घर के बाहर कई गाड़ियां खड़ी थीं और उनका भव्य स्वागत किया था। इसके अलावा उनके पिता के गले लगकर वो रोती भी दिखाई दी थीं।

सोशल मीडिया पर हैं पॉपुलर

तान्या मित्तल सिर्फ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भर नहीं हैं, बल्कि उन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। वह एक सफल मॉडल, एंटरप्रेन्योर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। साल 2018 में तान्या ने मिस एशिया टूरिज्म का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई थी। बिजनेस की दुनिया में उन्होंने ‘हैंडमेड लव’ नाम से हैंडबैग और कफ्स का अपना ब्रांड शुरू किया, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक मजबूत और सफल उद्यम में तब्दील किया। इसके साथ ही, सामाजिक जिम्मेदारियों में भी तान्या की गहरी रुचि रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने होमटाउन ग्वालियर के पास स्थित एक छोटे गांव को गोद लिया है और उसके विकास में योगदान दे रही हैं। इसके अलावा, तान्या मित्तल दो बच्चों की पालक मां भी हैं और उनकी शिक्षा, परवरिश और ज़रूरतों का पूरा ध्यान रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 4.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना से कई गुना हैंडसम है बड़ा भाई, 53 की उम्र में भी है 25 वाली चमक, विनोद खन्ना की विरास्त को बढ़ा रहा आगे

सीधी-सादी 'दामिनी' अब हो गई हैं ग्लैमरस डीवा, नया अवतार देख सनी देओल की भी फटी रह जाएंगी आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन