1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Shark Tank India 3: इस दिन शुरू होगा 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 3', प्रोमो देख सपने पूरे करने का चढ़ेगा खुमार

Shark Tank India 3: इस दिन शुरू होगा 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 3', प्रोमो देख सपने पूरे करने का चढ़ेगा खुमार

 Published : Jun 04, 2023 12:25 pm IST,  Updated : Jun 04, 2023 12:25 pm IST

फेमस बिजनेस शो 'शार्क टैंक इंडिया' अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है। जानें कि आप आने वाले सीजन के लिए कैसे और कहां से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

Shark Tank India 3- India TV Hindi
Shark Tank India 3 Image Source : INSTAGRAM

Shark Tank India 3 New Promo: 'शार्क टैंक इंडिया 3' के निर्माता लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी शो के तीसरे सीजन को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के दो सीजन को इसके दिलचस्प कॉन्सेप्ट के लिए दर्शकों से शानदार रिव्यू मिले हैं। इस शो ने लोगों के सपने पूरे करने और अपने आइडिया शेयर करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। अब इस में भाग लेने के लिए अपनी कमर कस ले क्योंकि निर्माताओं ने Shark Tank India 3 के रजिस्ट्रेशन कब और कहां होगे इस बात की अनाउंसमेंट कर दी है।

शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 प्रोमो -

Sony LIV ने 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 3' का पहला प्रोमो अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस मजेदार प्रोमो में एक बिजनेसमैन बताता है कि जब वह शहर में आया था तो जेब में फटा हुआ 10 का नोट था। पैंट की जेब में मुड़ा हुआ 1 लाख का चेक और बैंक अकाउंट में पिताजी की दी हुई 50 लाख की फंडिंग। तब एक दूसरे शख्स को दिखाया जाता है जो कहता है कि आपके बिजनेस को आपके पापा, फूफा, फलाना के फंडिंग की मिले न मिले लेकिन शार्क टैंक इंडिया में फंडिंग मिल सकती है।

शार्क टैंक इंडिया 3 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें -
शार्क टैंक इंडिया 3 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए Sony LIV ऐप डाउनलोड करना होगा या Sonyliv.com पर लॉग ऑन करना होगा। इसके बाद शार्क टैंक इंडिया टीम को समझाने के लिए एक पिच तैयार करनी है और तीन मिनट का वीडियो बना कर अपलोड करना है। इससे पता चलेगा की क्या अपके आइडिया पर निवेश करना चाहिए या नहीं। यदि आपका ऑडिशन शार्क को अच्छा लगा तो अपको अपने बिजनेस के लिए फंडिंग मिल सकती है। प्रतिभागी शार्क के सामने अपना  आइडिया शेयर कर सकते हैं।

इस दिन शुरू होगा -
प्रोमो में बताया गया है कि 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन 3 जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा। शार्क टैंक इंडिया सीज़न 2 में 6 शार्क शामिल थे- विनीता सिंह, नमिता थापर, अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, पीयूष बंसल और अमित जैन। शार्क टैंक इंडिया 2 का प्रीमियर 2 जनवरी को हुआ और 10 मार्च 2023 को ऑफ एयर हो गया। 

ये भी पढ़ें-

Box Office Collection Day 2: विक्की-सारा की फिल्म Zara Hatke Zara Bachke की कमाई में आया बंपर उछाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम प्रणाली राठौड़ के शो छोड़ने के पहले ही एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, परिवार को दिया इतना महंगा गिफ्ट

Box Office Collection Day 1: पहले दिन विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म नहीं दिखा पाई जादू, इतने करोड़ का किया कलेक्शन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन