1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Naagin 6 में Tejasswi Prakash के अपोजिट नजर आएंगे Simba Nagpal? निभाएंगे डबल रोल!

Naagin 6 में Tejasswi Prakash के अपोजिट नजर आएंगे Simba Nagpal? निभाएंगे डबल रोल!

 Published : Feb 02, 2022 12:39 pm IST,  Updated : Feb 02, 2022 12:40 pm IST

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के दौरान 'नागिन' सीजन 6 का ऐलान किया गया था। इस शो में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में नजर आएंगी।

Simba Nagpal, Tejasswi Prakash- India TV Hindi
Simba Nagpal and Tejasswi Prakash Image Source : INSTAGRAM/SIMBA NAGPAL

Highlights

  • एकता कपूर इस शो को 130 करोड़ के बजट के साथ बना रही हैं
  • चर्चा है ये सीजन सबसे महंगा साबित होने वाला है

कलर्स टीवी के चर्चित शो नागिन के सीजन 6 का ऐलान कर दिया गया है। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश नागिन की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने नई नागिन के रूप में बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में शानदार परफॉर्मेंस भी दी। बता दें, एकता कपूर का फेमस शो नागिन के अब तक पांच सीजन हो चुके हैं। मौनी रॉय पहले और दूसरे सीजन में एकता की नागिन थीं। उसके बाद अदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा और सुरभि चंदना थीं।

नागिन 6 में लीड मेल किरदार को लेकर कई चर्चाएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 में  तेजस्वी प्रकाश के साथी कंटेस्टेंट्स सिंबा नागपाल लीड रोल निभाएंगे। खास बात यह है कि इस शो में सिंबा डबल रोल में नजर आने वाले हैं। सिंबा शो में सुधा चंद्रन के बेटे का किरदार निभाएंगे।

इस सीजन में 'सर्वश्रेष्ठ नागिन' के तौर पर तेजस्वी शक्तिशाली दुश्मन से लड़ती नजर आएंगी। 'सर्वश्रेष्ठ नागिन' एक वैश्विक संकट से लड़ेगी, जो मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बन गया है।

ये चर्चित कलाकार भी होंगे शो में शामिल

शो में तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल, सुधा चंद्रन के अलावा उर्वशी ढोलकिया और महक चहल जैसे कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है। 'नागिन' का यह सीजन जल्द ही कलर्स पर दिखाया जाएगा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन