1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. स्मृति ईरानी ने कुछ इस अंदाज में की दुर्गा पूजा, बांधनी साड़ी में शेयर किया नवरात्रि लुक

स्मृति ईरानी ने कुछ इस अंदाज में की दुर्गा पूजा, बांधनी साड़ी में शेयर किया नवरात्रि लुक

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 28, 2025 08:10 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 08:10 pm IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक्ट्रेस स्मृति ईरानी बंगाली दुर्गा पूजा में नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका नवरात्रि लुक तेजी से वायरल हो रहा है जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है।

Smriti Irani- India TV Hindi
स्मृति ईरानी Image Source : INSTAGRAM/@INSTANTBOLLYWOOD

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने आज शो के सेट पर नवरात्रि 2025 के खास मौके पर दुर्गा पूजा की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने मीडिया को भी पूजा के लिए आमंत्रित किया। जैसा कि हम वीडियो में देख सकते हैं कि कलाकारों और क्रू के लिए एक भव्य दुर्गा पूजा सेट तैयार किया गया है। इसमें तुलसी मां दुर्गा से आशीर्वाद लेती दिखाई दीं। शूटिंग के पहले तुलसी विरानी यानी स्मृति ईरानी मां दुर्गा के दर्शन के लिए पूजा पंडाल में पहुंची, जहां उन्होंने अपने सीरियल की टीम के साथ मां के दर्शन किए और पूजा भी की।

स्मृति ईरानी के नवरात्रि लुक ने खींचा ध्यान

दुर्गा पूजा के दौरान स्मृति ईरानी बैंगनी रंग की बांधनी घरचोला साड़ी और गहनों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पूरे देसी अंदाज में पूरा किया है। दुर्गा पंडाल में दर्शन के दौरान स्मृति ईरानी पूरी तरह से भक्तिमय माहौल में डूबी नजर आईं। बता दें कि अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी का जन्म बंगाली मां शिबानी बागची से हुआ था। वह हर साल नवरात्रि को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। उनके पिता अजय कुमार मल्होत्रा और माता शिबानी नी बागची बचपन में ही अलग हो गए थे। उनके माता-पिता ने उनके दादा-दादी की मर्जी के खिलाफ शादी की थी, इसलिए उनके लिए जिंदगी मुश्किल भरी थी। स्मृति के पिता की कम उम्र में ही मृत्यु हो गई थी।

टीआरपी में छाया स्मृति ईरानी का शो

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' टीआरपी चार्ट पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यह राजन शाही के 'अनुपमा' से बस थोड़ा ही पीछे है। हाल ही में क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने बताया था, 'ओटीटी पर दूसरे शो को 28 मिनट, वहीं हमारे शो को 104 मिनट तक दर्शक देखते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारा मंथली व्यूअरशिप करीब 5 करोड़ है, हर रोज लगभग 1.5 करोड़ और वीकली लगभग 2 से 2.5 करोड़ है।'

ये भी पढ़ें-

सच्चे प्यार की तलाश में 38 साल की तलाकशुदा एक्ट्रेस, पोस्ट किया वीडियो, कविता के सहारे बताया दिल का हाल

दुर्गा पूजा उत्सव में चाचा देब मुखर्जी को याद कर रानी मुखर्जी-काजोल की आंखें हुईं नम, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन