1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नए किरदार की हुई एंट्री, तुलसी-मिहिर को लगेगा झटका

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नए किरदार की हुई एंट्री, तुलसी-मिहिर को लगेगा झटका

 Published : Aug 11, 2025 05:15 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 05:15 pm IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दो हफ्ते से दर्शकों के बीच अपनी कहानी की वजह से चर्चा में बना हुआ है। अब स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के शो में नई एंट्री होने वाली है, जिसके बाद अपकमिंग एपिसोड में बहुत बड़ा तमाशा देखने को मिलेगा।

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2- India TV Hindi
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय Image Source : INSTAGRAM/@SMRITIIRANIOFFICIAL

कल्ट डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' दो हफ्ते पहले एक नई कहानी के साथ टेलीविजन पर लौटा है और इस बार कहानी को घुमा-फिराकर दिखाने की बजाय पहले ही एपिसोड से जबरदस्त ड्रामा शुरू कर दिया गया है। दो हफ्तों के अंदर शो में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले जो दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहे हैं और अब सीरियल में एक और बड़ा धमाका होने वाला है। तुलसी-मिहिर की जिंदगी में तूफान आने वाला है। जी हां, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में बरखा बिष्ट की एंट्री होने वाली है। खास बात यह है कि इस सीरियल ने स्टार प्लस पर अपना कब्जा जमा लिया और सबसे हाईएस्ट टीआरपी परबना हुआ है।

नई एंट्री से तुलसी का होगा जीना मुश्किल

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बरखा बिष्ट के एंट्री करते ही तुलसी की जिंदगी में उथल-पुथल मचने वाली है क्योंकि हाल ही में 10 अगस्त के एपिसोड में दिखाया गया था कि उसे आखिरकार वीरेन की सच्चाई का पता चल जाता है और वह उससे भिड़ जाती है। हालांकि, परी सुनने के मूड में नहीं होती हैं और इसके बजाय वह तुलसी पर आरोप लगाती है कि वह उसकी शादी तोड़ने की कोशिश कर रही है और इसी उलझन के बीच सोमवार के एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। प्रोमो में शांति निकेतन और विरानी परिवार की जिंदगी में बरखा बिष्ट की एंट्री दिखाई गई, जिससे तुलसी के लिए और भी मुश्किलें खड़ी होने वाली है।

इस रोल में नजर आएंगी बरखा बिष्ट

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बरखा, मिहिर की लवर का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और विरानी परिवार के साथ-साथ तुलसी की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में भी तूफान लाएंगी। वह सो में विलेन के किरदार में नजर आएंगी और वह मिहिर के लिए अपने प्यार का इजहार करेंगी, जिसका असर तुलसी और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मिहिर के रिश्ते पर पड़ेगा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी की अब तक की कहानी

एकता कपूर के हिट कल्ट डेली क्योंकि सास भी कभी बहू थी के नए सीजन में तुलसी, मिहिर, करण (हितेन तेजवानी), नंदिनी (गौरी प्रधान), हेमंत (शक्ति आनंद) और दक्षा (केतकी दवे) जैसे कई पुराने किरदारों को देखा जा सकता है। हालांकि, अब नई कहानी तुलसी और उसके बच्चों- अंगद, परी और ऋतिक के इर्द-गिर्द घूमती है। अब तक दिखाया गया है कि अंगद को एक दुर्घटना के झूठे मामले में फंसाया जाता है, लेकिन बाद में तुलसी को सच्चाई का पता चलता है और वह वृंदा की मदद से अपने बेटे को बचा लेती है। इस बीच ब्रेकअप के बाद परी की अजय से सगाई हो जाती है। अपकमिंग एपिसोड में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी अपने परिवार को वीरानी परिवार पर आने वाली नई मुसीबतों से कैसे बचाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन