1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आगे फेल हुई 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी, जानें क्या है सफलता की वजह?

TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आगे फेल हुई 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी, जानें क्या है सफलता की वजह?

 Published : Apr 03, 2026 02:13 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 02:13 pm IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अपनी बेहतरीन कहानी की वजह से 12वें हफ्ते में भी टीआरपी चार्ट पर नंबर वन पर कब्जा किए हुए है। एकता कपूर के शो का रीबूट वर्जन पिछले 9 महीने से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को कड़ी टक्कर दे रहा है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2- India TV Hindi
तुलसी की कहानी अभिरा-अरमान पर पड़ी भारी Image Source : INSTAG/@SMRITIIRANIOFFICIAL,ROHITPUROHIT

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) की 12वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें एक बार फिर स्मृति ईरानी का सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' नंबर वन पर है। इसे 2.0 रेटिंग मिली है और 9 महीने से ये शो टीआरपी पर राज कर रहा है, जबकि इसका स्पिन-ऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' तीसरे और 'तुम से तुम तक' दूसरे स्थान पर है। 'अनुपमा' चौथे नंबर पर कब्जा किए। वहीं, इस हफ्ते 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की रेटिंग में भारी गिरावट देखने को मिली। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का लोकप्रिय टीवी सीरियल पीछे एक महीने से टॉप 5 से बाहर है और 03 अप्रैल, 2026 की टीआरपी लिस्ट में 1.5 रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर खिसक गया। आइए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की असफलता के पीछे के बड़े कारणों जानते हैं।

टीआरपी में एकता कपूर क शो ने किया कब्जा

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पिछले नौ महीने से TRP लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है, जिसे राजन शाही के सुपरहिट शो 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों की रेटिंग में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो की गिरावट दिन ब दिन गिरते ही जा रही है और अब टॉप 5 से भी बाहर हो गया। वहीं, एकता कपूर का शो अपनी बेहतरीन कहानी की वजह से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। जुलाई 2025 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी का रीबूट वर्जन शुरू हुआ था, जिसका जलवा अभी तक कायम है। यहां जानें स्मृति ईरानी के शो की सफलता के पीछे के वो बड़े कारण, जो इसे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से बेहतर बनता है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की सफलता का राज

  1. ओरिजिनल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' 2000 में एक सुपरहिट शो था, जिसकी कहानी लोगों के दिलों में बसी हुई है। इसका रीबूट भी उसी दौर की याद दिलाता है।
  2. तुलसी और मिहिर जैसे किरदार आज भी लोगों को याद हैं, जिससे इस शो को पहले से ही एक लॉयल फैनबेस मिल जाता है। आइकॉनिक किरदार अभी तक शो से जुड़े हुए हैं।
  3. पारिवारिक ड्रामा आज भी भारतीय टीवी दर्शकों को खूब पसंद आता है, जो इस बार भी देखने को मिल रहा है।
  4. रीबूट ने ओरिजिनल शो की बराबरी कर TRP को बढ़ाने में मदद दी और छा गया।
  5. ओरिजिनल शो अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, रिश्तों में अनबन और इमोशनल कहानियों के लिए जाना जाता था, जो अभी तक कहानी में देखने को मिल रहा है।
  6. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की सबसे खास बातों में से एक यह है कि दूसरे शोज की तरह इसमें नए किरदारों की एंट्री पर नहीं, बल्कि पुराने चेहरों की वापसी पर खास ध्यान दिया गया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है क्यों फ्लॉप?

  1. यह शो कई सालों से चल रहा है और इसमें कई पीढ़ियों की कहानियां दिखाई जा चुकी हैं, जिससे इसकी कहानियां अब दोहराई हुई सी लगने लगी हैं। बार-बार एक ही तरह का ड्रामा दख लोग बोर हो चुके हैं। 
  2. किरदारों का बार-बार बदलना और नए लीड किरदारों का आना, दर्शकों के लिए शो से इमोशनली जुड़े रहना मुश्किल बना देता है।
  3. शुरुआती सीजन्स की सादगी और अपनापन अब ड्रामेटिक ट्विस्ट्स की वजह से कहीं खो सा गया है। कहानी में बिना मतलब के नए लोगों की एंट्री और मौत का नाटक दिखाया जाता है।
  4. लव ट्राएंगल्स, गलतफहमियां और पारिवारिक झगड़े, ये सब ये रिश्ता क्या कहलाता है के चार सीजन से लगातार देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है।
  5. आजकल दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे लंबे समय से चल रहे टीवी सीरियल्स के प्रति उनका जुड़ाव कम होता जा रहा है।
  6. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जैसा रीबूट पुराना होने के बावजूद नया लगता है, जबकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लगातार चलते रहने के बावजूद पुराने तौर-तरीके पर टिका हुआ है।

ये भी पढे़ं-

120 मिनट की हॉरर-थ्रिलर फिल्म, हर एक सीन है खौफनाक, सस्पेंस देख घूम जाएगा दिमाग

TRP पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने किया कब्जा, नए शो के एंट्री करते ही 'अनुपमा' का हुआ बुरा हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन