1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने किया कब्जा, नए शो के एंट्री करते ही 'अनुपमा' का हुआ बुरा हाल

TRP पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने किया कब्जा, नए शो के एंट्री करते ही 'अनुपमा' का हुआ बुरा हाल

 Published : Apr 03, 2026 01:11 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 01:45 pm IST

इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' लगातार नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं, इसका स्पिन-ऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' ने 'अनुपमा' को पछाड़ दिया है।

TRP Report Week 12- India TV Hindi
स्मृति ईरानी और रूपाली गांगुली Image Source : INSTA/@SMRITIIRANIOFFICIAL,RUPALIGANGULY

12वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में कई नए बदलाव देखने को मिले हैं, जिसकी वजह से अनुपमा की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली। इस हफ्ते भी स्मृति ईरानी का मशहूर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 2.0 रेटिंग के साथ नंबर वन पर अपनी जगह बनाए हुए। वहीं, 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' ने शुरू होते ही धूम मचा दी है और दूसरे हफ्ते 'अनुपमा' को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में एकता कपूर के दो सीरियल बाकी सभी शोज पर भारी पड़ गए हैं, जो कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस बार नए शो की एंट्री के कारण टॉप 5 की लिस्ट में कुछ नए नाम भी जुड़े। 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का टीआरपी में जलवा बरकरार

साल 2026 की टीआरपी लिस्ट में भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का जलवा बरकरार है। शो बेहतरीन कहानी के दम पर टॉप पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसके स्पिन-ऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' की लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसने 'अनुपमा' को पीछे छोड़ दिया है। यह शो, जो पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर था। टीआरपी में थोड़ी गिरावट के बाद 1.8 रेटिंग के कारण 12वें हफ्ते में तीसरे नंबर पर खिसक गया।

रोमाटिंक ड्रामा ने मारी बाजी

दूसरा स्थान 'तुम से तुम तक' ने हासिल किया, जिसकी टीआरपी रेटिंग 1.9 है। इसकी रेटिंग में काफी बढ़ोतरी हुई। 'अनुपमा', जो आमतौर पर टॉप तीन में बना रहता है और बाकी शोज को कड़ी टक्कर देता है, उसकी कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इसी वजह से रूपाली गांगुली का यह मोस्ट पॉपुलर सीरियल अब 1.8 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है। इसके बाद 1.7 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर 'गंगा मई की बेटियां' है, जो इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है।

टीआरपी टॉप 5 से बाहर हुए ये शोज

टॉप पांच के बाद 'वसुधा' ने छठा स्थान हासिल किया, जिसकी इस बार 1.7 रेटिंग थी। 1.6 के साथ सातवें स्थान पर 'उड़ने की आशा' रहा। 'नागिन 7' अपनी जगह पर बना हुआ है और 12वें हफ्ते में भी आठवें स्थान पर रहा। वहीं, 1.5 रेटिंग के साथ ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नौवें स्थान पर खिसक गया। 10वें स्थान पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है, जिसे 1.5 रेटिंग मिली है। इस हफ्ते कई हिट शोज टीआरपी में अपना कमाल दिखाने में असफल रहे हैं और अपनी कहानी से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए।

ये भी पढे़ं-

लिगामेंट इंजरी के बावजूद नहीं रुके कदम, 1 पैर पर किया पूरा 'मुकाबला' डांस, अलग साइज के जूते में किया था परफॉर्म

120 मिनट की हॉरर-थ्रिलर फिल्म, हर एक सीन है खौफनाक, सस्पेंस देख घूम जाएगा दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन