1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में पार्वती और तुलसी साथ आएंगी नजर, रीयूनियन पर स्मृति ईरानी ने जताई खुशी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में पार्वती और तुलसी साथ आएंगी नजर, रीयूनियन पर स्मृति ईरानी ने जताई खुशी

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 21, 2025 03:24 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 03:24 pm IST

स्टार प्लस का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' भारतीय टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक शोज में से एक है, जिसके करोड़ों दर्शक हैं। इसके नए सीजन में पार्वती और तुलसी का रीयूनियन देखने को मिला, जिसपर स्मृति ईरानी ने अपनी खुशी जाहिर की।

Smriti Irani- India TV Hindi
स्मृति ईरानी Image Source : PRESS KIT

स्टार प्लस का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' इन दिनों अपनी कास्ट और कहानी को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। इसके नए सीजन में पार्वती और तुलसी का रीयूनियन देखने को मिला, जिसके बाद से यह शो टीआरपी में भी छाया हुआ है। इसका नया सीजन अपनी दिलचस्प कहानी और लगातार आने वाले ट्विस्ट्स से दर्शकों को बांधे हुए है। विरानी परिवार के रिश्तों में लगातार बदलाव हो रहे हैं, जिससे लोगों को यह ड्रामा देखने में बहुत मजा आ रहा है। इस बीच, अब स्मृति ईरानी ने पार्वती और तुलसी के रीयूनियन पर अपनी खुशी जताई है।

स्मृति ईरानी ने पार्वती के किरदार की तारीफ की

नए प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी विरानी हाउस का दरवाजा खोलती हैं और सामने 'कहानी घर-घर की' की पार्वती खड़ी नजर आती है। टीवी की इन दो क्वींस का यह मिलन देखकर फैंस बहुत खुश हैं और अब सबको बेसब्री से इंतजार है कि आगे क्या होने वाला है। हाल ही में इस बारे में बात करते हुए इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने बताया कि ये दोनों शोज भारतीय टेलीविजन के सबसे पसंद किए जाने वाले शोज में से रहे हैं। उन्होंने कहा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर घर की सिर्फ टीवी शोज नहीं थे, ये लोगों के घरों और उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गए थे। मुझे बहुत गर्व है कि मैंने तुलसी जैसा किरदार निभाया और कहानी की पार्वती के साथ वो सफर शेयर किया। दो ऐसी महिलाएं जिन्होंने ताकत, त्याग और परिवार का असली मतलब दिखाया।'

पार्वती-तुलसी के रीयूनियन पर बोली स्मृति ईरानी

उन्होंने तुलसी और पार्वती के री-यूनियन के बारे में बात करते हुए इसे दर्शकों के लिए एक खास तोहफा बताया। उन्होंने कहा, 'सालों बाद दोबारा उस दुनिया में लौटना और स्क्रीन पर साक्षी तंवर के साथ काम करना सिर्फ एक यादगार पल नहीं है, बल्कि उन दर्शकों के लिए गिफ्ट है, जिन्होंने इन कहानियों को बीस सालों से अपने दिल में संभालकर रखा है।' बता दें कि स्पेशल एपिसोड और आने वाले बड़े ट्विस्ट के बारे में बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, 'क्योंकि का आने वाला एपिसोड ऐसा मोड़ लाने वाला है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।'

ये भी पढे़ं-

वो धांसू सस्पेंस थ्रिलर, जिसकी कहानी देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, हर सीन है जबरदस्त

गाजा को लेकर राम गोपाल वर्मा का बयान वायरल, दिवाली से की तुलना, भड़के यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन