1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. महाकुंभ में एक्टर ने लगाई आस्था की डुबकी, औरतों की टोली में हुए शामिल, बोले- 'दिव्‍य, दैवी, ईश्‍वरीय'

महाकुंभ में एक्टर ने लगाई आस्था की डुबकी, औरतों की टोली में हुए शामिल, बोले- 'दिव्‍य, दैवी, ईश्‍वरीय'

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 28, 2025 11:06 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 03:03 pm IST

कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर प्रयागराज में हैं। महाकुंभ में एक्टर ने आस्था की पावन डुबकी लगा ली है। संगम में स्नान करते हुए एक्टर ने वीडियो भी साझा किया और अपना अनुभव बताया है।

Sunil grover in mahakumbh- India TV Hindi
महाकुंभ में सुनील ग्रोवर। Image Source : INSTAGRAM

महाकुंभ 2025 की दुनिया भर में धूम है। देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। कई नामी सितारे भी महाकुंभ में शिरकत कर रहे हैं। कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी इस महाकुंभ 2025 को अनुभव करने की ठानी है और वो भी प्रयागराज पहुंच गए हैं। प्रयागराज में श्रद्धालुओं के समूह के बीच ही सुनील ग्रोवर भी नजर आए हैं। एक्टर ने इससे जुड़ी हर अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपना अनुभव भी बयां किया है। 

एक्टर ने दिखाई झलकियां

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पवित्र स्थल की अपनी यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। वो भगवा कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उन्हें नदी की ओर जाते देखा और डुबकी लगाते देखा जा सकता है। आध्यात्मिक क्षण के अपने अनुभव के बारे में भी सुनील ग्रोवर ने बात की है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में कृतज्ञता और विस्मय की भावनाएं व्यक्त कीं।

यहां देखें वीडियो

सुनील ग्रोवर ने बताया अनुभव

कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दिव्‍य, दैवी, ईश्‍वरीय। महाकुंभ 2025 में यहां होना दिव्य है। एक लंबे समय से प्रतीक्षित डुबकी लगाने के लिए धन्य महसूस कर रहा हूं। इतने सारे साधु, संत, ऋषि, मुनि, महात्मा हजारों सालों से इसी पानी में यहां आते रहे हैं। मैं पूर्ण, संपूर्ण महसूस करता हूं। यहां तक ​​पहुंचने में मेरी मदद करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार। जय हो!।' इस पोस्ट को देखने के बाद एक्टर्स के फैन ने रिएक्शन भी साझा किया है। एक शख्स ने लिखा, 'कितने लकी हैं।' वहीं एक और अन्य शख्स ने लिखा, 'प्रयागराज में आपका आना तय था.. हर-हर गंगे।' वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा, 'वीरे - बहुत बढ़िया। आभार से झुकता हूं।'

यहां देखें तस्वीरें

सुनील ग्रोवर ने औरतों संग बिताई शाम

इसके अलावा सुनील ग्रोवर ने एक और पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने दो तस्वीरें दिखाई हैं। इन दोनों ही तस्वीरों में वो औरतों के एक समूह के साथ शाम गुजारते नजर आ रहे हैं। एक्टर महिलाओं के बीच बैठे दिख रहे हैं। उन्हें कंबल के अंदर जमीन पर बैठे देखा जा सकता है। एक्टर ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कुंभ में शर्दियों की शाम।' इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि वो अपनी शाम एक शिविर में आम लोगों के बीच ही गुजार रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन