1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फाइनली! मेकर्स को मिले नए तारक मेहता, 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट ने ली शैलेश लोढ़ा की जगह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फाइनली! मेकर्स को मिले नए तारक मेहता, 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट ने ली शैलेश लोढ़ा की जगह

 Published : Sep 12, 2022 01:53 pm IST,  Updated : Sep 13, 2022 06:34 am IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फेमस कॉमेडी शो में लंबे समय से शैलेश लोढ़ा के किरदार की कमी महसूस हो रही थी। अब मेकर्स को नए तारक मेहता मिल चुके हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- India TV Hindi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • नए एक्टर संग शुरू हो चुकी है शूटिंग
  • कई शोज में नजर आ चुके हैं नए तारक मेहता

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन का फेमस सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रहा है। 14 साल पुराना शो लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है, यह पॉपुलैरिटी की लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। लेकिन शो से लगातार कलाकार दूरी बना रहे हैं। बीते दिनों शो के सूत्रधार तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर व कवि शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) ने शो को अलविदा कहा था। तब से अब तक उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं। लेकिन अब फाइनली शो को नए तारक मेहता मिल गए हैं। इस रोल में अब एक्टर सचिन श्रॉफ (Sacchin Shroff) नजर आने वाले हैं। 

शुरू हो चुकी है शूटिंग 

बीते दिनों इस रोल को लेकर दो-तीन एक्टर्स के नाम सामने आए थे। लेकिन अब ईटाइम्स की खबर के मुताबिक मेकर्स ने शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) के रिप्लेसमेंट के तौर पर सचिन श्रॉफ (Sacchin Shroff) को चुन लिया है। खबर के अनुसार प्रोडक्शन हाउस ने ना केवल नए एक्टर के नाम पर मुहर लगा दी है बल्कि उन्होंने शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। अब तक सचिन दो दिन की शूटिंग भी कर चुके हैं। 

Bollywood Wrap: 'बिग बॉस 16' के प्रोमो ने मचाया तहलका, रजनीकांत के घर गूंजी किलकारी; जानिए हर खबर

इतने शोज में आ चुके हैं नजर 

सचिन श्रॉफ (Sacchin Shroff) के करियर ग्राफ की बात करें तो वह भारतीय टेलीविजन का जाना पहचाना नाम हैं। वह कई हिट टीवी शो और वेबसीरीज में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्हें बॉबी देओल स्टारर वेबसीरीज 'आश्रम' और टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था। इसके अलावा सचिन सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के 5वें सीजन में हिस्सा ले चुके हैं। 

The Kapil Sharma Show: फैंस को आ रही कृष्णा अभिषेक की याद, कपिल शर्मा की कॉमेडी पर निकला गुस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन