1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह लापता, बुजुर्ग पिता ने दर्ज कराई शिकायत

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह लापता, बुजुर्ग पिता ने दर्ज कराई शिकायत

 Reported By: Atul Singh Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Apr 26, 2024 07:43 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 08:32 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं। इस बात की जानकारी उनके पिता के माध्यम से सामने आई जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। क्या है पूरा मामला जानें-

Roshan singh sodhi- India TV Hindi
गुरुचरण सिंह। Image Source : INSTAGRAM

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह के किरदार के लिए पहचाने जाने वाले गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। ये खबरे सामने आते ही आग की तरह फैल गई है। इस खबर ने प्रशंसकों और सह-कलाकारों को समान रूप से चौंका दिया है। गुरुचरण सिंह भारतीय टेलीविजन की दुनिया में जाना-माना नाम हैं। रोशन सिंह सोढ़ी को उनके किरदार की वजह से काफी ज्यादा लोकप्रियता मिलती रही है। शो छोड़ने के बाद भी लोग उन्हें भूल नहीं पाए। वो भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और अपनी लाइफ अपडेट साझा करते रहते थे, लेकिन अब चार दिनों से उनका कोई नया पोस्ट भी सामने नहीं आया है। 

आखिरी बार यहां देखे गए थे गुरुचरण

आखिरी बार गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल को दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था। गुरुचरण सिंह मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे, लेकिन वह अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचे और न ही घर लौटे। उनके लापता होने से काफी चिंता पैदा हो गई है। उनकी उम्र 50 साल की है और वो मानसिक रूप से बिल्कुल फिट हैं। बताया जा रहा है कि उनका फोन भी बंद आ रहा है।  

पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 

गुरुचरण सिंह के बुजुर्ग पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है, 'मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 वर्ष, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाई अड्डे पर गया था। वह न ही मुंबई पहुंचा, न ही वह घर लौटा है और उसका फोन नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है!'

Roshan singh sodhi
Image Source : INDIA TVशिकायत की कॉपी।

शो में था अहम किरदार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी के रूप में गुरुचरण सिंह की भूमिका सिर्फ एक चरित्र नहीं थी, वह टेलीविजन स्क्रीन के माध्यम से भारतीय परिवारों का हिस्सा बन गए थे। शो छोड़ने के उनके फैसले ने लोगों को काफी निराश किया था। आज भी लोग उनकी वापसी का इंतजार करते हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अपने पिता के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण शो को अलविदा कहा था। साथ ही बताया गया था कि उन्हें समय पर पेमेंट भी नहीं मिली थी। वैसे कुछ भी हो उनका शो में रोल काफी अहम था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन