1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी ने लापता होने से पहले किया था ये आखिरी पोस्ट, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी ने लापता होने से पहले किया था ये आखिरी पोस्ट, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 26, 2024 08:37 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 08:43 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर सामने आई है। एक्टर चार दिनों से लापता हैं। गायब होने से पहले उन्होंने एक खास शख्स के लिए पोस्ट किया था।

Roshan singh sodhi aka Gurucharan Singh sodhi - India TV Hindi
गुरुचरण सिंह और उनके पति। Image Source : INSTAGRAM

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार में नजर आने वाले गुरुचरण सिंह कथित तौर पर लापता हो गए हैं। इस खबर ने उनके चाहने वालों को काफी निराश किया है। ये खबर जानने के बाद प्रशंसक और सह-कलाकार हैरान हैं। सोशल मीडिया पर भी ये खबर छाई हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह चार दिनों से लापता हैं। उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने वाले गुरुचरण ने वहां भी कुछ नया पोस्ट नहीं किया है। उन्होंने गायब होने से पहले एक आखिरी पोस्ट किया था। ये पोस्ट उसी दिन किया गया, जिस दिन वो गायब हुए। ये पोस्ट देखने के बाद आप इमोशनल हो सकते हैं। 

इमोशनल करने वाला है आखिरी पोस्ट

दरअसल गुरुचरण सिंह ने आखिरी बार 22 अप्रैल को इंस्टाग्राम पोस्ट किया, ये वही दिन था जब वो लापता हुए। इस दिन उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया वो भी एक खास शख्स को डेडिकेट करते हुए। इस वीडियो में उन्होंने कई तस्वीरों की झलक दिखाई, जिसमें उनके साथ उनके पिता नजर आ रहे हैं। एक्टर अपने माता-पिता के काफी ज्यादा क्लोज थे और ये वीडियो भी उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर पोस्ट किया था। वो अपने पिता को हग किए नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरे पिता का बहुती ही दिव्य जन्मदिन।' वीडियो देखने वाले लोग उनसे शो में वापस लौटने की गुहार लगा रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

आखिरी बार कहां देखे गए गुरुचरण

बता दें, आखिरी बार गुरुचरण सिंह को 22 अप्रैल को दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया। गुरुचरण सिंह मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन न वो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे। उनके लापता होने की खबर ने सभी को हैरान परेशान कर दिया है। उनके 4 दिनों तक न मिलने के बाद गुरुचरण सिंह के बुजुर्ग पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई, जिसमें कहा गया है, 'मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 वर्ष, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए हवाई अड्डे पर गया था। वह न ही मुंबई पहुंचा, न ही वह घर लौटा है और उसका फोन नहीं मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है!'

शो में था अहम किरदार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी बने एक्टर गुरुचरण सिंह टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकार हैं। उन्होंने शो छोड़ने के बाद से एक्टिंग की दुनिया को भी अलविदा कह दिया था। वो अपने माता-पिता के साथ ही रहने लगे थे। शो छोड़ने का फैसला भी उन्होंने अपने पिता की खराब तबीयत की वजह से ही लिया था। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। अक्सर इंस्टाग्राम पर उनके नए पोस्ट उनकी लाइफ अपडेट दिया करते थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन