1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: बबीता जी के दो लुक देख हो जाएंगे कंफ्यूज, फैंस बोले- सीता और गीता

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: बबीता जी के दो लुक देख हो जाएंगे कंफ्यूज, फैंस बोले- सीता और गीता

 Published : Sep 17, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 01:58 pm IST

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: फेमस कॉमेडी शो की बबीता जी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों से फैंस को मदहोश कर रही हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- India TV Hindi
Babita Ji of Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah AKA MunmunDutta Image Source : INSTAGRAM_MUNMUNDUTTA

Highlights

  • कोरियन ब्यूटी बनीं मुनमुन
  • मुनमुन दत्ता का ट्रेडिशनल लुक है प्यारा
  • लोगों को याद आई बॉलीवुड की पुरानी फिल्म

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: बीते 14 साल से टीवी की दुनिया में राज कर रहे सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हर किरदार पर फैंस प्यार लुटाते हैं। लेकिन अगर बात बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की हो तो कहना ही क्या! मुनमुन का किरदार जिस तरह से स्क्रीन पर आते ही शो की रोनक बढ़ा देता है वैसे ही मुनमुन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करके लोगों के दिलों की धड़कन को बढ़ा देती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपनी ताजा तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। 

कोरियन ब्यूटी बनीं मुनमुन 

दरअसल, मुनमुन ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह किसी कोरियन गर्ल की तरह नजर आ रही हैं। उनका ये लुक देखकर लोग उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने की सलाह दे रहे हैं। देखिए ये तस्वीरें...

मुनमुन दत्ता का ट्रेडिशनल लुक 

वहीं दो दिन पहले ही बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने ट्रेडिशनल फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बंगाली साड़ी पहने हुए पूरी तरह से भारतीय नारी के अवतार में गजब ढा रही हैं। उन्होंने साड़ी में जो तस्वीर शेयर की है, वह शूट के बीच से ली गई है। देखिए ये तस्वीरें...

लोग हुए कंफ्यूज 

अब इन तस्वीरों को देखकर लोग मुनमुन से पूछ रहे हैं कि इस तरह से वह कैसे पूरी तरह से बदल जाती हैं। लोग उनकी तुलना हेमा मालिनी की फिल्म 'सीता और गीता' के दो किरदारों से कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में हेमा मालिनी जुड़वा बहनों के डबल रोल में थीं, जिसमें सीता भोली और गीता काफी तेज लड़की थी। 

Anupamaa: छोटी अनु के बाद अब दो और बेटियों को गोद लेगी अनुपमा, किंजल की खातिर उठाया बड़ा कदम

PM Narendra Modi Birthday: अक्षय कुमार, अजय देवगन से लेकर इन सेलेब्स ने दीं पीएम मोदी को शुभकामनाएं

Anupamaa के 'तोषू' को नहीं आई चार रात तक नींद, जानिए शूटिंग के बाद क्यों निकले आंसू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन