1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. खत्म हुआ इंतजार, 25 जुलाई से शुरू हो जाएगी 'खतरों के खिलाड़ी 15' की धूम, खिलाड़ियों ने कसी कमर

खत्म हुआ इंतजार, 25 जुलाई से शुरू हो जाएगी 'खतरों के खिलाड़ी 15' की धूम, खिलाड़ियों ने कसी कमर

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 04, 2026 06:00 am IST,  Updated : Jul 04, 2026 08:35 am IST

रियलिटी शोज की दुनिया का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन शुरू होने वाला है। इसके खिलाड़ियों के नाम तय हो गए हैं और 15 जुलाई से प्रीमियर होना शुरू हो जाएगा।

Khatron ke Khiladi- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी 15 Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@ANI

लोकप्रिय स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ आने के लिए तैयार है। शनिवार को कलर्स टीवी ने शो का टाइटल ट्रैक शेयर किया, जिसमें सभी 13 कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस किया गया। मेकर्स ने यह भी बताया कि शो का प्रसारण 25 जुलाई से शुरू होगा। इस बार रोहित शेट्टी के शो में पुराने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ नए कंटेस्टेंट्स भी शामिल होंगे।

1. रुबीना दिलैक: रुबीना दिलैक एक मशहूर टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। बिग बॉस 14 की विनर, रुबीना अब 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन का खिताब जीतने की कोशिश करेंगी। गौरतलब है कि वह पहले भी इस स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो के 12वें सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं।

2. करण वाही: करण 'खतरों के खिलाड़ी' के सबसे एंटरटेनिंग सीजन, यानी सीजन 8 का हिस्सा थे।

3. ऋत्विक धनजानी: करण वाही के बेस्ट फ्रेंड और 'खतरों के खिलाड़ी' के पूर्व कंटेस्टेंट, ऋत्विक धनजानी इस पॉपुलर रियलिटी शो के आने वाले सीज़न में नए चैलेंजेस का सामना करते हुए नजर आएंगे।

4. अविका गोर: एक्ट्रेस अविका गोर, जो कलर्स के मशहूर शो 'बालिका वधू' में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में नजर आएंगी। वह पहले भी रोहित शेट्टी के शो के 9वें सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं।

5. जैस्मिन भसीन: यह देखना दिलचस्प होगा कि जैस्मिन नए सीजन में कैसा परफॉर्म करती हैं। उन्हें सीजन 9 में 'खतरों' के खेल का अनुभव हो चुका है, और बाद में वह 2020 में 'खतरों के खिलाड़ी - मेड इन इंडिया' के लिए लौटी थीं।

6. गौरव खन्ना: 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' और 'बिग बॉस 19' में लगातार जीत हासिल करने के बाद, अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी' में भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रख पाएंगे।

7. फरहाना भट्ट: फरहाना आखिरी बार बिग बॉस 19 (2025) की फर्स्ट रनर-अप के तौर पर नजर आई थीं। उनके 'खतरों' में शामिल होने की खबर से उनके फैंस बहुत उत्साहित हैं।

8. हर्ष गुजराल: यह देखना दिलचस्प होगा कि हर्ष गुजराल स्टंट-बेस्ड चुनौतियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन एक बात पक्की है कि उनकी मौजूदगी से खूब मनोरंजन होगा। दर्शक पूरे शो के दौरान इस कॉमेडियन से भरपूर ह्यूमर और मजेदार वन-लाइनर्स की उम्मीद कर सकते हैं।

9. ओरी: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीज़न में शामिल हो गए हैं।

10. रुहानिका धवन: जो 'ये है मोहब्बतें' में चाइल्ड एक्टर के तौर पर मशहूर हुई थीं, 'खतरों के खिलाड़ी' के साथ टीवी पर वापसी की तैयारी कर रही हैं।

11. विशाल आदित्य सिंह: बिग बॉस 13 से मशहूर हुए विशाल आदित्य सिंह भी 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन में नजर आएंगे। वह पहले सीजन 11 में हिस्सा ले चुके हैं और सेकंड रनर-अप रहे थे।

12. अविनाश मिश्रा:  जो बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने के लिए जाने जाते हैं, 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीज़न के लॉन्च इवेंट में भी शामिल हुए।

13. शगुन शर्मा: टेलीविजन एक्ट्रेस शगुन शर्मा, जिन्हें पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में परी के रोल के लिए काफी तारीफ मिली थी, 'खतरों के खिलाड़ी' के आने वाले सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन