एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिए कई एक्टर और एक्ट्रेस जी तोड़ मेहनत करते है, लेकिन उनमें से कुछ की किस्मत चमकती है। अपने बहुत से स्टार्स देखे होंगे, जिन्होंने टीवी की दुनिया से अपनी शुरुआत की और फिर बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाई। लेकिन, आज हम आपको इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपने 27 साल के करियर में कई बॉलीवुड फिल्में की पर पहचान एक टीवी शो से मिली। जी हां, बॉलीवुड और टीवी में काम कर चुका ये एक्टर ओटीटी पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुका है।
फिल्मों से नहीं टीवी से चमकी किस्मत
शाहरुख खान, विक्रांत मेसी, सुशांत सिंह राजपूत, मृणाल ठाकुर, राधिका मदान, आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और मौनी रॉय जैसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी और बाद में बॉलीवुड में खूब शोहरत कमाई। लेकिन, आज हम आपको इंडस्ट्री के उस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। लेकिन, असली पहचान टीवी से मिली। हम बात कर रहे हैं सुशांत सिंह। 53 के सुशांत ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का फैसला किया।
सावधान इंडिया से स्टार बना ये शो
सुशांत सिंह की ने अपने दमदार अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया और लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में सफल रहे हैं। सुशांत सिंह ने 1998 में फिल्म 'सत्या' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'जोश', 'जंगल', 'दम', 'डरना मना है', 'रक्त चरित्र', 'शहीद भगत सिंह' और 'कौन' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। हालांकि, टीवी शो 'सावधान इंडिया' से उन्हें अपार सफलता मिली। उन्होंने ये शो 2012 में होस्ट करना शुरू किया। इस शो ने उन्हें टीवी स्टार बना दिया। बात करें सुशांत सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में तो उनकी शादी मोलिना सिंह से हुई है और वे आज दो बच्चों के पिता हैं।