1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मां बनने के बाद कुछ इस तरह लाइफ को एंजाय कर रही हैं रुबीना दिलैक, बच्चों संग हॉलीडे मनाती आईं नजर

मां बनने के बाद कुछ इस तरह लाइफ को एंजाय कर रही हैं रुबीना दिलैक, बच्चों संग हॉलीडे मनाती आईं नजर

 Published : Feb 25, 2024 10:38 am IST,  Updated : Feb 25, 2024 10:38 am IST

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने 27 नवंबर को दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। इस बीच रुबीना दिलैक इन दिनों मदरहुड पीरियड एंजाॅय कर रही हैं . इसी के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने बच्चों संग बिताए पलों को फैंस के साथ साझा करती हैं।

Rubina Dilaik- India TV Hindi
ट्विन्स बेटियों संग हॉलीडे एंजाय कर रही हैं रुबीना Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जब से मां बनी हैं तबसे लगातार वो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं।  बिग बॉस विनर और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने  27 नवंबर को अपने घर में दो जुड़वां बेटियों का स्वागत किया था। वहीं रुबीना डिलीवरी के कुछ दिनों के बाद से ही अपनी तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं, जिसमें  वो अपने बच्चों संग टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ और तस्वीरें शेयर की है जो कि इस वक्त जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रुबीना अपनी ट्विन्स बेटियों संग वेकेशन पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। 

बच्चों संग वीकेंड एन्जॉय कर रहीं रुबीना दिलैक

भले ही मां बनने के बाद रुबीना दिलैक इन दिनों एक्टिंग से दूरी बनाई हुई हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसी बीच अब रुबीना ने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये दिखाया है कि वो इन दिनों कहां हैं और क्या कर रही हैं। रुबीना ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें वह अपनी जुड़वा बेटियों और परिवार के सदस्यों के साथ दिखाई दे रही हैं। वीकेंड के मौके पर रुबीना दिलैक अपनी बेटियों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें महाराष्ट्र के हिल स्टेशन लोनावला की है जहां रुबीना अपनी जुड़वा बेटियों,पति अनुभव शुक्ला और सासू मां के साथ सैर-सपाटे पर निकली हैं।

बेटी को सीने से लगाए आईं नजर

हालांकि इन सब तस्वीरों ने जो तस्वीर फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है वो ये है जिसमें रुबीना अपनी नन्ही शहजादी को सीने ले लगाए हुए नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में वह अनुभव शुक्ला के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।  रुबीना दिलैक की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।

Rubina Dilaik
Image Source : INSTAGRAMट्विन्स बेटियों संग हॉलीडे एंजाय कर रही हैं रुबीना

रुबीना दिलैक का वर्कफ्रंट

रुबीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें डेब्यू शो 'छोटी बहू' से नेम-फेम मिला था। रुबीना का शो 'शक्ति: अस्तित्व' के एहसास की भी काफी पॉपुलर हुआ था। 'बिग बॉस 14' की विजेता बनने के बाद से रुबीना दिलैक की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में लंबी डेटिंग के बाद शादी रचाई। वहीं शादी के 5 साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। दोनों इन दिनों अपने पैरेंटहुड जर्नी को खूब एंजाॅय कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

शादी के बाद ससुराल में हुई रकुल प्रीत सिंह की पहली रसोई, सबके लिए बनाई ये खास डिश

मौत के बाद भी 'बॉलीवुड की गुड़िया' ने इस आखिरी फिल्म से किया था धमाका, 3 साल के करियर में दी थीं हिट फिल्में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन