1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP List: 'बिग बॉस 16' ने मारी टॉप 3 में एंट्री, Anupamaa को दे रहा कड़ी टक्कर, जानिए बाकियों का हाल

TRP List: 'बिग बॉस 16' ने मारी टॉप 3 में एंट्री, Anupamaa को दे रहा कड़ी टक्कर, जानिए बाकियों का हाल

 Published : Feb 01, 2023 09:00 am IST,  Updated : Feb 01, 2023 09:00 am IST

TRP Report TV Serial: डेली सोप या रियलिटी शोज, टीवी पर दर्शकों ने किसे सबसे ज्यादा प्यार दिया है? किसे शो को सबसे ज्यादा समय तक देखा गया है? इन सवालों के जवाब आपको इस लिस्ट को देखकर मिल जाएंगे।

TRP Report TV Serial- India TV Hindi
TRP Report TV Serial Image Source : FILE PHOTO

TRP List Top Tv Show: टीवी शो को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों का दिलाने के लिए मेकर्स हमेशा नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। लेकिन सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) डेली सोप मेकर्स के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे है। क्योंकि शो ने टीआरपी लिस्ट में टॉप 3 में अपनी जगह बना ली है। नंबर 1 पर लंबे समय से चले आ रहे शो 'अनुपमा' की गद्दी छिन चुकी है। ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 शोज की टीआरपी लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस सप्ताह की लिस्ट में 14 साल से लोगों का मनोरंजन करने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक बार फिर सबसे ऊपर नजर आ रहा है। आइए देखते हैं कि इस सप्ताह किस टीवी शो को दर्शकों का प्यार मिला है। 

टॉप पर है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

हाल ही में शो में नई बावरी की एंट्री हुई है। बीच में पोपटलाल की शादी का मामला भी खूब पसंद किया गया। 14 साल से टीवी पर राज करने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने एक बार फिर अपने मजेदार ट्विस्ट के साथ नंबर वन का खिताब पाया है। 

'अनुपमा' लुटककर नंबर 2 पर 

ज्यादातर नंबर 1 पर रहने वाला रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इस बार नंबर 2 पर है। दरअसल, अनुपमा और अनुज की जिंदगी में आने वाली माया की कहानी अब दर्शकों को नाराज कर रही है। 

'बिग बॉस 16' की बड़ी जंप

सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' अब अपने फिनाले के करीब आ चुका है। शो ने अब दर्शकों के दिलों पर कब्जा करके बाकी शोज को डरा दिया है। कंटेस्टेंट घर के अंदर कुछ ऐसे कारनामे कर रहे हैं कि शो लिस्ट में टॉप 3 पर आ चुका है। 

द कपिल शर्मा शो

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने भी इस लिस्ट में काफी बढ़िया पॉजिशन हासिल की है। शो पिछले दिनों से लगातार लिस्ट में ऊपर आ रहा है। अब यह नंबर 4 की पोजिशन पर आ चुका है।

इंडियन आइडल

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' भी लोगों को पसंद आ रहा है। सिंगर्स का हुनर ऐसा है कि दर्शक लगातार इन्हें प्यार दे रहे हैं। शो ने लिस्ट में 5वें स्थान पर जगह बनाई है।  

 
ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लीप के बाद एक बार फिर लिस्ट में अपनी जगह को मजबूत करता नजर आ रहा है। बीते महीने ये नंबर 9 पर था लेकिन अब ये शो छलांग मारकर नंबर 6 पर आ चुका है। 

आलिया भट्ट ने किया खुलासा, क्या राहा के जन्म के बाद उनके करियर की रफ़्तार हो जाएगी स्लो?

कुमकुम भाग्य

इस शो ने भी 'भाग्य लक्ष्मी' को बाहर का रास्ता दिखाते हुए नंबर 7 पर अपनी जगह बनाई है। शो बीते कई सालों से टॉप 10 की लिस्ट में बना रहता है, लेकिन इस बार इसकी रेंकिंग में उछाल दिखा है। 

Upcoming Twists in GHKKPM: दुखों के बीच विराट को मिलेगा खुशियों का संकेत, अप्सरा से होगी मुलाकात

ये है बाकियों का हाल 

वहीं इस लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' नंबर 8 पर नजर आ रहा है, नंबर 9 पर भी नई एंट्री 'राधा मोहन' सबका ध्यान खींच रहा है। लेकिन सबसे शॉकिंग बात यह है कि टॉप 3 में रहने वाला शो 'गुम है किसी के प्यार में' इस हफ्ते ऑरमैक्स मीडिया की टीआरपी लिस्ट में सबसे नीचे 10वें  पायदान पर है। ये शो बीते दिनों से अपनी पॉपुलैरिटी खोता जा रहा है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिमन्यु-अक्षरा के नाटक पर लगा फुल स्टॉप, इस बात से रिश्ता तोड़ देगा अभिनव?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन