1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP List Top Tv Show: इस शो ने दिखाया TRP लिस्ट में दम, जानिए क्या हुआ Anupamaa का हाल

TRP List Top Tv Show: इस शो ने दिखाया TRP लिस्ट में दम, जानिए क्या हुआ Anupamaa का हाल

 Published : Jun 29, 2022 04:08 pm IST,  Updated : Jun 29, 2022 04:08 pm IST

TRP List Top Tv Show: साल के 25वें सप्ताह में टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट में काफी उतार चढ़ाव नजर आ रहे हैं। 'अनुपमा' ने एक बार फिर अपनी नंबर 1 की बादशाहत को छोड़ दिया है वहीं 'नागिन 6' भी अब लिस्ट में अपनी परमानेंट जगह बनाता दिख रहा है। 

TRP List Top Tv Show- India TV Hindi
TRP List Top Tv Show Image Source : INDIA TV

TRP List Top Tv Show: साल 2022 के 25वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। ऑरमैक्स मीडिया ने टॉप 10 शोज की टीआरपी लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस सप्ताह की लिस्ट में 14 साल से लोगों का मनोरंजन करने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक बार फिर सबसे ऊपर नजर आ रहा है। इसके साथ ही लिस्ट में 'उड़ारियां' और 'गुम है किसी के प्यार में' के साथ नागिन 6 भी टॉप 10 में जगह बनाते दिख रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस सप्ताह किस टीवी शो को दर्शकों का प्यार मिला है। 

टॉप पर है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

भले ही शो की कास्ट से कलाकारों के जाने की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन इस दौर में भी 14 साल से टीवी पर राज करने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने नंबर वन का खिताब पाया है।  वहीं ज्यादातर नंबर 1 पर रहने वाला रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इस बार नंबर 2 पर है। वहीं टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते नंबर 4 से उछलकर नंबर 3 पर आ गया है। लोगों को हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर की जोड़ी पसंद आ रही है। 

कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य लिस्ट में बरकरार 

'कुंडली भाग्य' भी इस सप्ताह नंबर 5 से 1 पायदान ऊपर आ गया है इस हफ्ते शो नंबर 4 पर है। वहीं शो 'कुमकुम भाग्य' भी 1 पायदान की जंप मारकर नंबर 6 से सीधे नंबर 5 पर आ गया है। दोनों शोज की कहानी लोगों को सालों से अपना दीवाना बनाए हुए है। इसके अलावा सई विराट की लव स्टोरी वाला 'गुम है किसी के प्यार में' ऑरमैक्स मीडिया की टीआरपी लिस्ट में छठे पायदान पर है। शो को दर्शकों ने नापसंद किया है, यह सीधे नंबर 3 से लुढ़ककर नंबर 6 पर आ गया है।

जानिए कहां है नागिन 6 और उडारियां 

'ये हैं चाहतें' इस हफ्ते नंबर 7 पर है। 'ये हैं चाहतें' ने इसी हफ्ते टीआरपी लिस्ट में धांसू एंट्री मारी है। स्टार प्लस का सुपरहिट शो 'पंड्या स्टोर' नंबर 7 से खिसक कर 8 पर आ गया है। सीरियल 'उडारियां' भी कई दिन से स्ट्रगल कर रहा है, लिस्ट में ये 9वें स्थान पर है। तेजस्वी प्रकाश का सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। शो नंबर 10 पर अपनी जगह बनाए हुए है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन