1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्टिंग छोड़ बिजनेसवुमन बनी एक्ट्रेस, 50 लाख से शुरू किया काम, आज है 1200 करोड़ की कंपनी की मालकिन

एक्टिंग छोड़ बिजनेसवुमन बनी एक्ट्रेस, 50 लाख से शुरू किया काम, आज है 1200 करोड़ की कंपनी की मालकिन

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 23, 2025 08:12 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 08:12 pm IST

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अभिनय के साथ-साथ बिजनेस वर्ल्ड में भी सक्रिय हैं। इन्हीं में से एक आशका गोरडिया भी हैं, जिन्होंने कई टीवी शोज में काम करने के बाद बिजनेस में हाथ आजमाया और आज 1200 करोड़ की कंपनी की मालकिन हैं।

Aashka Goradia- India TV Hindi
2003 में किया था एक्टिंग डेब्यू। Image Source : INSTAGRAM/@AASHKAGORADIA

कैटरीना कैफ से लेकर कृति सेनन तक, फिल्मी दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो अभिनेत्री होने के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी बन चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में अपने सफल करियर के साथ इन्होंने बिजनेस जगत में भी हाथ आजमाया और आज अपने बिजनेस से करोड़ों कमा रही हैं। टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। आशका एक समय पर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं, लेकिन 2019 में उन्होंने एक्टिंग और टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने एक कॉस्मेटिक कंपनी शुरू की, जिसकी वैल्यू आज की तारीख में 1200 करोड़ है। आशका ने अपने करियर के पीक पर पहुंचकर बिलकुल अलग रास्ता चुना और अभिनय छोड़कर बिजनेसवुमन बन गईं।

साल 2000 में किया था एक्टिंग डेब्यू

आशका गोराडिया ने साल 2000 में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने 'अचानक 37 साल बाद' से टीवी पर डेब्यू किया और इसके बाद 'सात फेरे', 'शुभ विवाह', 'बाल वीर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'पिया का घर', 'कुसुम' और 'नागिन' जैसे चर्चित टीवी सीरियल्स में नजर आईं और अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया। हालांकि, अपने करियर में आशका ज्यादातर नेगेटिव रोल में ही नजर आईं।

रियेलिटी शोज में भी दिखाया दम

आशका फिक्शन ही नहीं, कई रियेलिटी शोज में भी हिस्सा ले चुकी हैं, जिनमें बिग बॉस सीजन 6, नच बलिए 8, झलक दिखला जा 4 और खतरों के खिलाड़ी 4 शामिल हैं। आशका आखिरी बार 2019 में 'डायन' और रियेलिटी शो 'किचन चैंपियन 5' में नजर आई थीं। लेकिन, फिर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया, जिसके पीछे की वजह थी उनका बिजनेस। अपने बिजनेस को समय देने के लिए आशका ने एक्टिंग से दूरी बना ली और अब एक सक्सेफुल बिजनेसवुमन बन चुकी हैं।

50 लाख से की थी शुरुआत

आशका ने 2018 में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की शुरुआत की थी। उन्होंने प्रियांक शाह और आशुतोष बलानी के साथ मिलकर कुछ 50 लाख से अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की शुरुआत की, जिसकी वैल्यू आज के समय में 1200 करोड़ है। आशका का कॉस्मेटिक ब्रांड डिजिटल फर्स्ट ब्रांड था, जिसे शुरुआत में सिर्फ ऑनलाइन ही बेचा गया और फिर धीरे-धीरे इसका ऑफलाइन विस्तार किया गया और पहले दो साल में ही उनके ब्रांड ने 100 करोड़ की कमाई कर ली। आशका ने 2017 में अमेरिकी बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल से शदी की, जिसके बाद दोनों गोवा शिफ्ट हो गए। कपल ने 2023 में बेटे का स्वागत किया और अब आशका अपने पति और बच्चे के साथ गोवा में ही रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन