1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. फाजिल्का बॉर्डर पर पाकिस्तान की साजिश नाकाम, ड्रोन के साथ पिस्टल और कारतूस बरामद

फाजिल्का बॉर्डर पर पाकिस्तान की साजिश नाकाम, ड्रोन के साथ पिस्टल और कारतूस बरामद

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Aug 08, 2026 10:44 am IST,  Updated : Aug 08, 2026 11:26 am IST

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की एक और कोशिश सामने आई है। पंजाब के फाजिल्का जिले में टाहलीवाला गांव के पास भारतीय क्षेत्र में घुसा एक ड्रोन धान के खेत में गिरा मिला।

Drone. pistol- India TV Hindi
फाजिल्का बॉर्डर पर ड्रोन के साथ पिस्टल, कारतूस बरामद Image Source : REPORTER INPUT

Highlights

  • पाकिस्तान से आया ड्रोन भारतीय सीमा में करीब 1 किमी अंदर तक पहुंचा
  • चीन निर्मित पिस्टल, 2 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद
  • बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

फाजिल्का: भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की कोशिश का एक और मामला सामने आया है। पंजाब के फाजिल्का जिले में टाहलीवाला गांव के पास भारतीय सीमा में घुसे एक ड्रोन को BSF और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया कर लिया गया है। इस ड्रोन के साथ हथियारों की खेप भी मिली है।

धान के खेत में मिला ड्रोन

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ को इलाके में एक ड्रोन की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस से इसकी सूचना शेयर की गई। जिसके बाद पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज अभिषेक शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को सील कर कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान धान के खेत से पाकिस्तान से आया ड्रोन और उसके साथ हथियार बरामद हुए।

Drone
Image Source : REPORTER INPUTबीएसएफ और पुलिस की टीम

चीन निर्मित पिस्टल, मैगजीन, कारतूस बरामद

तलाशी के दौरान ड्रोन के साथ चीन निर्मित एक पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस के मुताबिक, ड्रोन अंतरराष्ट्रीय तारबंदी पार कर भारत की सीमा में करीब एक किलोमीटर अंदर तक पहुंच गया था। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है । पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किसके लिए भेजे गए थे और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है।

सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौती बनी हुई हैं। ताजा घटना के बाद इलाके में निगरानी और सर्च अभियान को और तेज किया गया है।

बता दें कि अभी  हाल ही में पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित सीमा-पार के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं।पुलिस ने इनके पास से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस, चार पेट्रोल बम और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की थी। आरोपी ISI हैंडलर्स के कहने पर आतंकी गतिविधियों के लिए स्थानीय युवाओं को भर्ती करने और सुरक्षा ठिकानों की निगरानी करने की कोशिश कर रहे थे। 

रिपोर्ट-सुनील नागपाल, फाजिल्का

ये भी पढ़ें:

राहुल के बयान पर कांग्रेस में कलह, राजा वडिंग ने कहा- 'कैप्टन अमरिंदर ने ही पंजाब का बेड़ा गर्क किया'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।