1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सदाफ शंकर कौन हैं? अफगानिस्तान में जन्मी मॉडल ने शिव भक्ति से बटोरी सुर्खियां, Splitsvilla 16 में आएंगी नजर

सदाफ शंकर कौन हैं? अफगानिस्तान में जन्मी मॉडल ने शिव भक्ति से बटोरी सुर्खियां, Splitsvilla 16 में आएंगी नजर

 Published : Jan 10, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 02:48 pm IST

अफगानिस्तान में जन्मी मॉडल और भगवान शिव की भक्त सदाफ शंकर स्प्लिट्सविला 16 के प्रीमियर होने के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट बन गई हैं। पिछले 10 सालों से भारत में रह रही सदाफ ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से कीं।

Sadhaaf Shankar- India TV Hindi
सदाफ शंकर Image Source : INSTAGRAM/@SADHAAFSHANKAR

'स्प्लिट्सविला 16' के एक कंटेस्टेंट को सोसळ मीडिय पर खूब अटेंशन मिल रहा है और हर कोई उनकी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है। हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं, उनका नाम सदाफ शंकर हैं। वह अफगानिस्तान में जन्मी एक मॉडल हैं, जो पिछले 10 सालों से भारत में रह रही हैं। यह शो 9 जनवरी, 2026 को शाम 7 बजे प्रीमियर हुआ था, जिसके बाद से सदाफ इस सीजन की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट में से एक बन गई हैं। उनकी कई सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है, जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

स्प्लिट्सविला 16 की सदाफ शंकर कौन हैं?

सदाफ शंकर इंस्टाग्राम पर @ sadhaafshankar हैंडल नाम से एक्टिव हैं, जहां उनके लगभग 162K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने बायो में उन्होंने लिखा हैं, 'मैं फेमस हूं, दुनिया को अभी यह पता नहीं चला है।' मूल रूप से अफगानिस्तान की रहने वाली सदाफ एक मॉडल हैं और भगवान शिव की भक्त हैं। उनके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने हाल ही में अपने प्रोफेशनल मॉडलिंग करियर की शुरुआत की है।

सदाफ शंकर अचानक करने लगी ट्रेंड

स्प्लिट्सविला 16 में सदाफ को एक ऐसी इंसान के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया है जो बोल्ड, कॉन्फिडेंट और जिसे नज़रअंदाज करना मुश्किल है। अपने दमदार एटीट्यूड और स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाने वाली, शो में उनकी मौजूदगी पहले से ही एक मजबूत छाप छोड़ रही है।

मुस्लिम मॉडल ने क्यों रखा सदाफ शंकर नाम?

स्प्लिट्सविला 16 के पहले एपिसोड में होस्ट करण कुंद्रा ने सदाफ से पूछा था कि वह अपने नाम में 'शंकर' क्यों लगाती है, जबकि वह मुस्लिम है और अफगानिस्तान में पैदा हुई थी। सदाफ ने बताया कि वह भगवान शिव (महादेव) में विश्वास करती है और अपने विश्वास की वजह से उसने अपने नाम में शंकर जोड़ा है। शिव की भक्ति करना उन्हें पसंद है। अपनी भक्ति दिखाते हुए, सदाफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उसने लिखा कि वह किसी दबाव में नहीं, बल्कि प्यार और अपनी पर्सनल आस्था की वजह से भगवान शिव के लिए व्रत रख रही है।

सदाफ शंकर स्प्लिट्सविला 16 में आएंगी नजर

सदाफ पर्शियन मूल की है और अभी मुंबई में रहती है। वह कहती है कि उसने भारतीय और मराठी संस्कृति को अपनाया है और खुद को दिल से देसी, स्वभाव से फिल्मी और ड्रामा क्वीन बताती है। उसने सोशल मीडिया पर अपने परिवार, पढ़ाई या पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। स्प्लिट्सविला 16 का नया एपिसोड हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को प्रसारित होता हैं। यह शो एमटीवी इंडिया और जिओ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

ये भी पढे़ं-

पोस्टपार्टम में हनुमान चालीसा बनी सहारा, एक्ट्रेस ने बताया कैसे रखती थीं खुद को शांत, क्या है सुकून का मूल मंत्र

Jana Nayagan की रिलीज से पहले थलपति विजय की इन मूवीज का रहा दबदबा, लगातार 7 फिल्मों ने कमाए 200 करोड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन