1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अबीर को अभिमन्यु से दूर ले गई अक्षरा! मंजरी बनी असली विलेन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अबीर को अभिमन्यु से दूर ले गई अक्षरा! मंजरी बनी असली विलेन

 Published : May 25, 2023 02:39 pm IST,  Updated : May 25, 2023 02:39 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में अब मंजरी असली विलेन वाले किरदार में आ चुकी है। वह अक्षरा के खिलाफ अभिमन्यु को भड़काएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : HOTSTAR

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: प्रणाली राठौर और हर्षद चोपड़ा स्टारर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में इन दिनों अपने बच्चे पर अधिकार के लिए दो पेरेंट्स की लड़ाई चल रही है। जहां अबीर को हासिल करने के लिए अभिमन्यु बेकरार है वहीं अक्षरा की ममता एक पल के लिए अबीर से जुदा होने के बारे में सोच नहीं पा रही। बीते कुछ महीनों से कहानी में अबीर के ऑपरेशन के कारण अक्षरा और अभिवन शहर आए थे। जिसके बाद अब वह दोनों अबीर को लेकर कसौली वापस लौट गए हैं। यह बात सुनकर अब अभिमन्यु और आरोही के बीच झगड़ा होगा साथ ही मौके का फायदा उठाकर मंजरी भी अभि के कान भरेगी।  

अबीर हुआ पूरी तरह ठीक 

शो में हाल ही में दिखाया गया कि अबीर पूरी तरह ठीक हो गया है। यह जानने के बाद बिरला और गोयनका परिवार में खुशी की लहर है। इस खुशी के चलते अभिमन्यु भी यह सोचता है कि अब अबीर उसके ही पास रहने वाला है तो वह अबीर के लिए कस्टडी केस भी बंद करवा देता है। लेकिन इस बात से अभिमन्यु की मां मंजरी काफी नाराज है और अब वह शो की असली विलेन बनने वाली है। क्योंकि अक्षरा और अभिनव आरोही को बताकर अबीर को लेकर कसौली लौट गए हैं। 

अभिमन्यु के कान भरेगी मंजरी 

अपने पोते को पाने की लालच में मंजरी हर हद पार करने वाली है। आगामी एपिसोड में हम देखेंगे कि जब अभिमन्यु दो दिन बाद घर वापस आएगा तो आरोही उसे बताएगी कि अक्षरा जा चुकी है। यह बात सुनकर अभिमन्यु भड़क जाएगा तो आरोही कहेगी कि उसने कुछ भी चोरी छिपे नहीं किया वह बताकर गई है। लेकिन इस बात पर अभिमन्यु आरोही से झगड़ा करेगा। वह कहेगा कि अपनी बहन का पक्ष लेना बंद करो, वह दो दिन रुककर मुझे बताकर भी जा सकती थी। यहां मौका पाते ही मंजरी भी आ जाएगी और अभिमन्यु के कान भरेगी। 

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल और सलमान खान का है गहरा नाता, एक कमरा भी किया है शेयर

अभिनव के करीब आएगी अक्षरा 

बीते दिनों के विवादों और परेशानियों के बाद अब अभिनव और अक्षरा कसौली में नई शुरुआत करने वाले हैं। हम देखेंगे कि दोनों के पड़ौसी भी उनके आने पर खुश होंगे और अबीर की आरती उतारकर वेलकम करेंगे। इस बीच हम देखेंगे कि अकेले में अभिनव और अक्षरा एक दूसरे के करीब आएंगे। यहां अक्षरा लंबी चुप्पी के बाद अभिनव के लिए एक गाना भी गाएगी। 

Anupamaa 5 Upcoming Twist: अब कभी नहीं मिलेंगे अनुज और अनुपमा! आने वाले हैं ये 5 महाट्विस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन