1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा के तलाक से पहले होगा बड़ा तमाशा, चारू का दिखेगा रौद्र रूप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभिरा के तलाक से पहले होगा बड़ा तमाशा, चारू का दिखेगा रौद्र रूप

 Published : Dec 23, 2024 02:32 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 02:32 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त नाटक होने वाला है, जिसकी वजह से अरमान और अभिरा के बीच अनबन होने वाली है। वहीं चारू और अभिर की लव स्टोरी शुरू होने वाली है।

YRKKH, yeh rishta kya kehlata hai- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अभिरा के लिए अरमान और चारू की बेचैनी बढ़ाती जा रही है, जिसके कारण दोनों को अभिर से नफरत होने लगती है। चारू अपनी चिंताओं को कम करने के लिए अपनी बेचैनी का कारण अपने चल रहे केस को बताती है और अरमान से कहती है कि उसे अभिरा का सपोर्ट करना चाहिए। वहीं अरमान उसे समझाते हुए कहता है कि उसे भी अपने करियर की शुरुआत में कई बार अपने केस के साथ घबराहट महसूस हुई थी, जिससे चारू हैरान हो जाती है। वहीं अरमान और अभिरा का तलाक होने से पहले कहानी में नया मोड़ आने वाला है।

चारू का दिखेगा रौद्र रूप 

इस बीच, अभिर को अपनी छोटी बहन अभिरा को सलाह देते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद वह शांत हो जाएगी। वहीं कियारा, अभिर को चारू के साथ जो भी हुआ है, उसके बारे में बताती है। ताकि वह अपनी हरकतों से उसे ठेस ना पहुंचा सके, जिसके बाद वह उसके अकेलेपन को समझता है और चारू के बारे में सोचने लगता है। वह चारू से अपने प्यार का इजहार करने का फैसला करता है। इतना ही नहीं अभिर, कियारा की मदद लेते हुए चारू के दिल में जगह बनाने की कोशिश करता है। ये सब जान चारू गुस्सा हो जाती है और उसे खरी-खोटी सुनाती है।

अरमान-अभिरा के तलाक से पहले होगा तमाशा

दूसरी तरफ रोहित, अभिरा को सच्चाई बताने का फैसला करता है। ये सोचकर की शायद अरमान और अभिरा का तलाक न हो। वहीं ये सब बताने से पहले उसे अरमान से किए वादे की याद आ जाती है। उसे डर है कि अगर ये सच्चाई सामने आ गई तो रूही उसे नापसंद करने लगेगी और छोड़कर चली जाएगी। तभी, कियारा बीच में आती है और रूही से अभिर के जयपुर कॉन्सर्ट के टिकट लाने के लिए कहती है। रूही हिचकिचाती है क्योंकि वह कावेरी को परेशान नहीं करना चाहती है, लेकिन कियारा टिकट के लिए जोर देती नजर आती है। अरमान को अभिर के कॉन्सर्ट के बारे में पता चलता है और रूही, कियारा की मदद करने के लिए सहमत हो जाती है। वहीं रोहित के सच बताते ही अरमान-अभिरा फिर से एक-दूसरे के साथ रहने लगते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन