1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आग में फंसेगी अभिरा-रूही, नीरज चलेगा घटिया चाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आग में फंसेगी अभिरा-रूही, नीरज चलेगा घटिया चाल

 Published : Oct 29, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 01:57 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग दीवाली एपिसोड में रूही को अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच पता चलने वाला है। वहीं जब अक्षरा और आरोही की बेटी लड़ाई करने में बिजी होगी तभी उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की जाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : X

स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तीन महीने की छलांग के साथ एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है, जब अभिरा को अपनी खराब हालत के बीच प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलता है। वह अरमान को ये खुशखबरी देती है, लेकिन वो अबॉर्शन करवाने को कहता है। वहीं अपकमिंग एपिसोड में अभिरा और अरमान चारू की शादी से पहले उसका सच सामने लाते हैं, जिसके बाद सभी चौक जाते हैं। पोद्दार परिवार के सामने अभिरा नीरज को जोरदार थप्पड़ मारती है। वहीं रूही और अभिरा को नीरज जिंदा जलाने की कोशिश करता है।

अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच आया सामने 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में रूही को अपने सोनोग्राम को देखने के बाद अभिरा की प्रेग्नेंसी का भी पता चलता है। जब रूही, अभिरा का हाथ पकड़ती है तो वह पूछती है कि वह उसे इतनी कसकर क्यों पकड़ रही है। तभी रूही अपनी बात खत्म करते हुए कहती है कि अभिरा को सावधान रहना चाहिए क्योंकि वह प्रेग्नेंट है। हालांकि, अभिरा अपनी प्रेग्नेंसी को छुपना चाहती है क्योंकि अरमान नहीं चाहता की किसी को भी ये पता चले। रूही उसे ये सच न बताने पर सवाल करती है। रूही को सब कुछ समझ में आ जाता है और वह जोर देकर कहती है कि उसे सोनोग्राम से पता चल गया है कि अभिरा प्रेग्नेंट है। ये सुन वह इमोशनल हो जाती है। जबकि रूही को इस बात की जानकारी नहीं है कि अभिरा को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आग में फंसेगी अभिरा-रूही

इस बीच, नीरज वहां से गुजरता है और अभिरा और रूही को आपस में बातचीत करते हुए देखकर रुक जाता है। उसे चिंता होती है कि अभिरा, चारू से जुड़ी उसकी हरकतों का खुलासा न कर दे। इसलिए वह बेचैन हो जाता है और कमरे के अंदर एक पटाखा जलाकर फेंक देता है और कमरे की खिड़की को बंद कर देता है, जिससे अभिरा और रूही अंदर फंस जाती हैं। जैसे ही आग की लपटें फैलने लगती हैं। दोनों महिलाएं अपने पेट पर हाथ रख लेती हैं, दोनों अपने अजन्मे बच्चों के लिए चिंतित हो जाती हैं। जब रूही अभिरा की ओर मुड़ती है तो वह देखती है कि अभिरा बेहोश हो रही है, जिससे उसकी चिंता और बढ़ जाती है। सवाल यह है कि क्या रूही, अभिरा को बचाने के लिए अपने बच्चों की जान जोखिम में डालेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन