1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH Promo: अभिमन्यु से शादी के पहले अक्षरा को मिली अभिनव के होने वाले बच्चे की खबर, 'प्रेग्नेंसी' के खुलासे पर भड़के लोग

YRKKH Promo: अभिमन्यु से शादी के पहले अक्षरा को मिली अभिनव के होने वाले बच्चे की खबर, 'प्रेग्नेंसी' के खुलासे पर भड़के लोग

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 22, 2023 06:22 pm IST,  Updated : Sep 22, 2023 06:22 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है, जिसमें अक्षरा-अभिमन्यु की शादी की रस्में दिखाई जा रही है। अक्षरा को खबर मिलती है कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo Before marrying Abhimanyu Akshara got news of pregnancy with abhina- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo Image Source : INSTAGRAM

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर अबीरा फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। इस प्रोमो को देख लोग भड़के हुए है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आना वाला अपकमिंग ट्विस्ट दर्शकों को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने स्टार प्लस के अपने सोशल मीडिया पर सीरियल का नया प्रोमो शेयर किया। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अक्षरा-अभिमन्यु की शादी की रस्में दिखाई जा रही है। वह अपने बेटे अबीर की खुशियों के लिए अभिनव को भूल अभिमन्यु के साथ नई पारी की शुरूआत करने वाली है। इस बीच अक्षरा को एक ऐसी खबर मिलेगी, जिसे सुन न तो वह खुश हो पाती है और नहीं रो पाती है। 

अक्षरा की प्रेग्नेंसी पर भड़के लोग

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) और अक्षरा (प्रणाली राठौर) लीड रोल में हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी में भी अच्छी जगह बनाए हुए है। इस बार कहानी में नया मोड़ आने वाला है। इस प्रोमों में देखने को मिलने वाला है कि अक्षरा-अभिमन्यु से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। अबीर और दोनों परिवार पिर से एक साथ खुश दिखाई देते हैं, लेकिन इस शो में नया मोड़ आने वाला है। इस प्रोमो को देख आपके होश उड़ने वाले हैं पर जिन लोगों ने इसका प्रोमो वीडियो देख लिया है। वह सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'के मेकर्स पर भड़के हुए है। 

अभिमन्यु से शादी के पहले अक्षरा बनी अभिनव के बच्चे की मां 
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने सीरियल का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस प्रोमो में आप अक्षरा-अभिमन्यु को एक साथ देख सकते हैं। वहीं इस प्रोमो से ये भी साफ है कि अक्षरा-अभिमन्यु की शादी होने वाली है। प्रोमो में अक्षरा-अभिमन्यु की मेहंदी सेरेमनी देखने को मिलने वाली है। अक्षरा-अभिमन्यु की मेहंदी सेरेमनी में नया मोड़ देखने को मिलने वाला है। इसी बीच एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है प्रोमो में अक्षरा को पता चलेगा कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह बात सुनते ही अक्षरा चौक जाती है और अभिनव के साथ बिताए हर पल को याद करने लगती है। 

ये भी पढ़ें-

Khatron Ke Khiladi 13 में अर्चना गौतम ने नायरा बनर्जी की फिटनेस को लेकर कही ये बड़ी बात, रोहित शेट्टी ने कहा- सही बात है...

Tiger 3 के बाद सलमान खान साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कर सकते हैं काम! जाहिर की दिल की बात

Desi Vibes with Shehnaaz Gill में एल्विश यादव ने 'बिग बॉस' की प्राइज मनी को लेकर किया बड़ा खुलासा, शेयर किए कुछ अनसुने किस्से

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन