Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH Review: अरमान-अभिरा बने सुपरहीरो, बच्चे को जन्म देते ही रूही की हुई मौत, क्या है आगे की कहानी?

YRKKH Review: अरमान-अभिरा बने सुपरहीरो, बच्चे को जन्म देते ही रूही की हुई मौत, क्या है आगे की कहानी?

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : May 09, 2025 04:09 pm IST, Updated : May 09, 2025 04:09 pm IST

समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हालिया एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं अब आरोही की मौत का सच जान रूही, अभिरा और अरमान को झटका लगेगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM ये रिश्ता क्या कहलाता है रिव्यू

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हाल ही के एपिसोड में हमने देखा है कि रूही, अभिरा-अरमान के बच्चे की मां बनने वाली है। वे उसकी देखभाल कर रहे हैं और हमने अरमान के लिए उसकी भावनाओं के इर्द-गिर्द ड्रामा भी देखा है। हालांकि, रूही और अभिरा का रिश्ता इतना मजबूत है कि वह कोई भी नहीं तोड़ सकता है। अभिरा, रूही की अच्छी तरह से देखभाल कर रही है। लेकिन,  अरमान बदल गया है। वह अपने बच्चे को लेकर जरूरत से ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गया है। वह हमेशा डरता था कि वह बच्चे को खो सकता है और इसलिए, उसने रूही और अभिरा के लिए एक नकारात्मक माहौल बनाया।

आरोही की रूही की वजह से हुई मौत

वह रूही की हर हरकत पर नजर रख रहा था और यहां तक कि उसका डॉक्टर भी बदलवा दिया। उसने उसे अपने साथ लाए कपड़े भी पहनाए। उसने उसे अपनी पसंद का खाना खाने नहीं दिया और उसकी बात न मानने पर उस पर चिल्लाया भी। उसने अभिरा को गैर-जिम्मेदार भी कहा। यह देखकर रूही ने अभिरा से उसे गोयनका हाउस जाने देने का अनुरोध किया। अरमान उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन रूही भाग जाती है। इसलिए, अरमान परेशान हो जाता है। लेकिन, अभिरा ने उसे समझाया और वह मान जाता है। गोयनका हाउस में अभिरा-अरमान को अक्षरा की डायरी मिलती है और उन्हें पता चलता है कि रूही की गलती की वजह से आरोही की मौत हुई। बाद में, रूही को भी सच्चाई पता चल गई। वह तनाव बर्दाश्त नहीं कर पाती है और अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

ये रिश्ता क्या कहलाता है रिव्यू

जहां एक तरफ अरमान और अभिरा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वहीं रूही जिंदगी और मौत के बीच फंस गई है। रूही बच्चे की डिलीवरी के वक्त अपनी मां की मौत के बारे में सोचती है और अभिरा उसे संभलने की कोशिश करती है। इस दौरान देखने को मिलता है कि रूही अपनी बहन से आखिरी इच्छा पूरी करने को कहती है। सोशल मीडिया पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के इस एपिसोड को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। राजन शाही के शो को समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी के अभिनय की वजह से टीआरपी में अच्छा फायदा मिला है। वहीं अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रूही की मौत के बाद अभिरा और अरमान दोनों बच्चों का ध्यान रखने वाले हैं।

दर्शकों ने उनके दमदार अभिनय के लिए उन पर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने रोहित की तारीफ करते हुए लिखा, 'वह इस सीन के हीरो, @ROHITPUROHIT00 अपने जो दर्द, दुविधा और भावनाएं पेश की है अरमान के किरदार में उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है!!! #yrkkh #abhimaan #rohitpurohit'

एक अन्य यूजर ने गर्विता की तारीफ करते हुए लिखा, '@GarvitaSadhwani के लिए मेरा प्रशंसा पोस्ट उन्होंने पूरे एपिसोड में कमाल कर दिया। प्रसव पीड़ा वाले सीन को बहुत बढ़िया तरीके से निभाया गया। साथ ही आरोही की सच्चाई का एहसास भी किया। रूही के बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक। #garvitasadhwani #yrkkh #yrkkh4'

समृद्धि ने भी खूब प्यार बटोरा। उनके एक प्रशंसक ने लिखा, 'बिना कुछ कहे हर बात कहना कोई अभिरा से सीखें #yrkkh #yrkkh4 #Samridhiishukla कमाल कर दिया।'

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement