1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के स्टार हर्षद चोपड़ा और प्रणली राठौड़ एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट?

क्या 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के स्टार हर्षद चोपड़ा और प्रणली राठौड़ एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट?

 Published : May 31, 2022 04:54 pm IST,  Updated : May 31, 2022 04:54 pm IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सितारे हर्षद चोपड़ा और प्रणली राठौड़ के डेटिंग की खबरें लंबे समय से आ रही है, तो क्या सच में ये सितारे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

 Harshad Chopda and Pranali Rathod - India TV Hindi
 Harshad Chopda and Pranali Rathod  Image Source : FAN PAGE/TWITTER

Highlights

  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ मुख्य भूमिका में हैं।
  • हर्षद और प्रणाली दोनों के डेटिंग की खबरें आ रही हैं।
  • हर्षद शो में अभिमन्यु और प्रणाली अक्षरा के रोल में हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक ऐसा शो है जो 13 साल से ज्यादा समय से टेलीविजन पर चल रहा है और टीआरपी की लिस्ट में भी बना रहता है। इससे पहले, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने शो की कमान संभाली थी और अब हर्षद चोपड़ा और प्रणली राठौड़ शो के लीड सितारे हैं। हर्षद और प्रणली की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद की जाती है लेकिन फैंस चाहते हैं कि ये रील लाइफ कपल रियल में भी कपल बन जाएं, दोनों के डेटिंग की खबरें भी आती रहती हैं तो क्या सच में ये सितारे डेट कर रहे हैं?

दोस्तों से बढ़कर हैं हर्षद और प्रणली

प्रत्यक्षदर्शियों और सेट के मुताबिक हर्षद चोपड़ा और प्रणाली समय बहुत क्लोज हैं, दोनों सेट पर साथ रहते हैं और काम नहीं भी होता है तो भी साथ ही नजर आते हैं। दोनों अक्सर बाहर भी जाते रहते हैं। प्रणाली ने दावा किया है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन सेट पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों में दोस्ती से ज्यादा का रिश्ता है।  

हालाँकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या वो दोनों डेट कर रहे हैं या डेटिंग करने की योजना बिता रहे हैं,  लेकिन अगर दोनों करीब आते हैं तो फैंस के लिए ये बेहद खुशी की खबर होगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में

हर्षद और प्रणली पहली बार ये रिश्ता क्या कहलाता है में साथ काम कर रहे हैं। यह शो पिछले 13 वर्षों से अधिक समय से लोकप्रिय बना हुआ है। हर्षद-प्रणाली से पहले शिवांगी-मोहसिन और उनसे पहले हिना खान और करण मेहरा ने इस शो की कमान संभाली थी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक पारिवारिक ड्रामा है जो राजस्थानी रीति-रिवाजों और परंपराओं को दिखाता है।

इसे भी पढ़ें-

Imlie Twist: वट सावित्री पूजा के दौरान बेहोश हो जाएगी इमली, सामने आएगा ये बड़ा राज़

Anupamaa Spoiler Alert: मुस्लिम लड़का बनेगा अनुपमा का दामाद! पाखी के बॉयफ्रेंड के साथ होगा नया ड्रामा

Sidhu Moosewala की मौत से बॉलीवुड मायूस, Shehnaaz Gill से लेकर Ajay Devgn तक कई सेलेब्स ने जताया दुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन