1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Imlie Twist: वट सावित्री पूजा के दौरान बेहोश हो जाएगी इमली, सामने आएगा ये बड़ा राज़

Imlie Twist: वट सावित्री पूजा के दौरान बेहोश हो जाएगी इमली, सामने आएगा ये बड़ा राज़

 Published : May 31, 2022 04:28 pm IST,  Updated : May 31, 2022 04:28 pm IST

स्टार प्लस ने इमली शो का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें दिखाया गया है कि वट सावित्री की पूजा पूरी करने के दौरान इमली बेहोश हो जाती है।

Imlie Twist- India TV Hindi
Imlie Twist Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • इमली का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।
  • इमली का रोल सुंबल तौकीर प्ले करती हैं।

आर्यन और इमली के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया है कि इमली परेशान है और मीठी को फोन करती है लेकिन वास्तव में अपना दर्द साझा नहीं कर पाती है। मीठी उसे वट सावित्री व्रत के बारे में याद दिलाती है और उसे आर्यन के लिए रखने के लिए कहती है। नीला फिर से ज्योति से हाथ मिलाकर इमली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है।

स्टार प्लस ने इमली शो का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें दिखाया गया है कि वट सावित्री की पूजा पूरी करने के दौरान इमली बेहोश हो जाती है और वहां की महिला बताती है कि वह गर्भवती है। अर्पिता और इमली इस खबर की पुष्टि करने के लिए अस्पताल जाते हैं और इस बार उन्हें कंफर्म रिपोर्ट मिलती है कि इमली गर्भवती है। नर्मदा को अपनी गलती का एहसास होता है और वह कैसे नीला की बातों से अंधी हो गई थी।

दूसरी ओर, ज्योति और आर्यन ऑफिस आ गए हैं और इमली के लिए आर्यन की तारीफ सुनकर ज्योति का दम घुटता है। इस बीच, माधव ऑफिस आता है और इमली और उसके स्टिंग ऑपरेशन पर अपनी रिपोर्ट साझा करता है। ज्योति आर्यन को उकसाने की कोशिश करती है लेकिन वह सुनने से इंकार कर देता है। 

आने वाले एपिसोड में, इमली आर्यन को इस खबर से सरप्राइज देने का फैसला करती है और वह ज्योति को शेयर करने के लिए बुलाती है, इससे ज्योति को जलन होती है और वह इमली से बदला लेने का फैसला करती है।

ये भी पढ़ें - 

Anupamaa Spoiler Alert: मुस्लिम लड़का बनेगा अनुपमा का दामाद! पाखी के बॉयफ्रेंड के साथ होगा नया ड्रामा

Sidhu Moosewala की मौत से बॉलीवुड मायूस, Shehnaaz Gill से लेकर Ajay Devgn तक कई सेलेब्स ने जताया दुख

फिल्म प्रोड्यूसर Boney Kapoor के साथ हुआ Cyber Fraud, खाते से उड़ाए 3.82 लाख रुपये

Samantha को कॉमेंट करते हुए कहा 'कुत्ते बिल्लियों के साथ अकेली मरेगी', मिला ऐसा जवाब हुई बोलती बन्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन