1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa Spoiler Alert: मुस्लिम लड़का बनेगा अनुपमा का दामाद! पाखी के बॉयफ्रेंड के साथ होगा नया ड्रामा

Anupamaa Spoiler Alert: मुस्लिम लड़का बनेगा अनुपमा का दामाद! पाखी के बॉयफ्रेंड के साथ होगा नया ड्रामा

 Published : May 30, 2022 04:27 pm IST,  Updated : May 30, 2022 04:27 pm IST

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा के मेकर्स जल्द ही पाखी के बॉयफ्रेंड को सामने लाएंगे, अधिक मेहता शो में ये रोल प्ले कर सकते हैं।

Anupamaa Spoiler Alert- India TV Hindi
Anupamaa Spoiler Alert Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • अनुपमा स्टार प्लस पर रात 10 बजे प्रसारित होता है।
  • अनुपमा में रूपाली गांगुली लीड रोल प्ले करती हैं।
  • राहुल खन्ना अनुपमा के दूसरे पति अनुज कपाड़िया के रोल में नजर आते हैं।

Anupamaa Spoiler Alert: रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना का टीवी शो अनुपमा लंबे समय से टीआरपी चार्ट पर टॉप पर है, जबसे ये शो शुरू हुआ इसने हमेशा दर्शकों का प्यार हासिल किया है। शो लंबे समय से फैंस के दिलों  पर राज कर रहा है। शो ने कोशिश की है कि वो स्टीरियोटाइप तोड़े, चाहे वो मिडिल एज लवस्टोरी हो या हाउसवाइफ का बिजनेसवूमन बनना, शो अब एक और स्टीरियोटाइप तोड़ने के लिए तैयार है। 

पाखी के बॉयफ्रेंड की होगी शो में एंट्री

टेलिचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक अनुपमा शो के निर्माता जल्द ही पाखी के बॉयफ्रेंड को शो में पेश करेंगे और इसके लिए अधिक मेहता को साइन कर लिया गया है।। एंटरटेनमेंट पोर्टल ने दावा किया है कि अधिक की एंट्री के साथ ही शो में हिंदू-मुस्लिम लव एंगल भी दिखाया जाएगा।  अधिक की एंट्री के साथ, ट्रैक में हिंदू-मुस्लिम लव एंगल दिखाया जाएगा, जल्द ही शो का स्पेशल प्रोमो रिलीज होगा। देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा के मेकर्स ये स्टीरियोटाइप कैसे तोड़ते दिखेंगे।

कुछ दिन पहले यह भी खबर आई थी कि धड़कन जिंदगी की फेम अल्मा हुसैन जल्द ही राजन शाही के शो में भी एंट्री करेंगी। कथित तौर पर, अभिनेत्री को समर शाह (पारस कलनावत द्वारा अभिनीत) के लव इंट्रेस्ट के रूप में देखा जाएगा और वह प्रिया नाम की एक एनआरआई लड़की की भूमिका निभाएंगी। अल्मा से पहले, अनघा भोसले शो में समर की लेडीलव की नंदिनी के रूप में भूमिका निभाती थीं। हालांकि, उन्होंने इस साल मार्च में शो छोड़ दिया।

कपाड़िया हाउस में भी नई एंट्री!

शो के प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में रूपाली गांगुली को अनुपमा के रूप में उनकी 'बरखा भाभी' के साथ एक प्रोमो जारी किया। प्रोमो में दिखाया गया कि कैसे बरखा ने अनुपमा को कपाड़िया के मानकों से मेल खाने के लिए अपनी मध्यवर्गीय आदतों को छोड़ने के लिए कहा। हालांकि, प्रोमो ने प्रशंसकों को यह जानने के लिए उत्सुक और उत्साहित किया कि अनुज कपाड़िया के परिवार के ये नए सदस्य कौन होंगे।

देखना दिलचस्प होगा कि इन बदलावों के साथ क्या अनुपमा नंबर वन का मुकाम हासिल करने में इस बार भी कामयाब हो पाएगा।

ये भी पढ़ें - 

Sidhu Moosewala की मौत से बॉलीवुड मायूस, Shehnaaz Gill से लेकर Ajay Devgn तक कई सेलेब्स ने जताया दुख

फिल्म प्रोड्यूसर Boney Kapoor के साथ हुआ Cyber Fraud, खाते से उड़ाए 3.82 लाख रुपये

Samantha को कॉमेंट करते हुए कहा 'कुत्ते बिल्लियों के साथ अकेली मरेगी', मिला ऐसा जवाब हुई बोलती बन्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन