1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बेटे अबीर की तड़प में कसौली पहुंचेगा अभिमन्यु, अक्षरा को लगेगा करंट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बेटे अबीर की तड़प में कसौली पहुंचेगा अभिमन्यु, अक्षरा को लगेगा करंट

 Published : May 26, 2023 10:32 pm IST,  Updated : May 26, 2023 10:32 pm IST

YRKKH Written Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अब खूब ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अभिमन्यु ने ये ठान लिया है कि वह अबीर को अपने साथ लेकर जाएगा।

YRKKH Written Update- India TV Hindi
YRKKH Written Update Image Source : TWITTER

स्टार प्लस का फेमस टीवी सीरियल 'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' Barc की टीआरपी लिस्ट में इस बार 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर है। सीरियल में इन दिनों कई ऐसे ट्विस्ट देखने को मिले हैं जिनकी दर्शकों ने उम्मीद भी नहीं की थी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो अभिमन्यु अपने बेटे अबीर की याद में इतना परेशान होगा कि वह उससे मिलने कसौली चला जाएगा। जहां अक्षरा अपने घर में अभिमन्यु को देखकर भड़क उठेगी।

अक्षरा, अभिनव को सरप्राइज देगी

सीरियल में आगे अक्षरा का नया बिजनेस देखने को मिलेगा। नए दिन की शुरुआत के साथ अक्षरा अपने बेटे अबीर और अभिनव को बताएगी कि उसने 'होम स्टे' का बिजनेस शुरू किया है। जिसके लिए अक्षरा पूरी तैयारी भी कर लेती है और सभी लोग पारंपरिक पहाड़ी लुक में तैयार होते हैं। 

अभिमन्यु को कसौली में देख अक्षरा को लगेगा करंट

प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के सीरियल में अब तक आपने देखा होगा कि अभिमन्यु अपने बेटे अबीर को पाने की जिद्द छोड़ देता है, लेकिन उसे हर पल याद करता रहता है। दूसरी तरफ अक्षरा बिना अभिमन्यु को बताए अबीर को लेकर कसौली चली जाती है। लेकिन जैसे ही ये बात अभिमन्यु को पता चलती है वह गुस्से में आ जाता है। सीरियल में आप आगे देखेंगे कि अबीर से मिलने के लिए अभिमन्यु कसौली पहुंचता है जहां उसे देखकर अक्षरा को गुस्सा आ जाता है। लेकिन अभिमन्यु को देखकर अबीर खुशी से झूम उठता है।

क्या अबीर को ले जाएगा अभिमन्यु

अभिमन्यु, अक्षरा पर इल्जाम लगाता है कि उसने अबीर को चुराया है। ये सुनते ही अक्षरा भी अभिमन्यु की क्लास लगा देती है। सीरियल में आगे दिखेगा कि अभिमन्यु कसौली में सबको कहता है कि वह अपने साथ अबीर को ले जाएगा और इसकी टिकट भी वो करवा के आया है। अब देखना होगा अबीर अपनी मां के पास रहता है या फिर अभिमन्यु उसे ले जाता है।

यह भी पढ़ें: नए दूल्हे आशीष विद्यार्थी ने बताई असली उम्र, Video में सुनाई अपनी अधेड़ उम्र वाली लव स्टोरी

'Gadar' का नया ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, इस दिन दोबारा सिनेमाघरों में मचेगी गदर

काजोल ने माइनस 27 डिग्री में की थी इस गाने की शूटिंग, फिर मेहनत पर ऐसे फिरा पानी, एक्ट्रेस ने 17 साल बाद सुनाया किस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन