1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' अब तमिल और तेलुगू भाषा में भी उपलब्ध

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' अब तमिल और तेलुगू भाषा में भी उपलब्ध

 Published : Sep 27, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 02:18 pm IST

मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर में बॉलीवुड सुपरस्टार अभिषेक बच्चन और प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेत्री नित्या मेनन नजर आ रहे हैं, दोनों के अभिनय की खूब तारीफ हुई है।

अभिषेक बच्चन- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन Image Source : INSTAGRAM/BREATHEAMAZON

अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' को आज तमिल और तेलुगु डब में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। अबूंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित, मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर में बॉलीवुड सुपरस्टार अभिषेक बच्चन और प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेत्री नित्या मेनन नजर आ रहे हैं, दोनों के अभिनय की खूब तारीफ हुई है।

शो में अमित साध वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत और सयामी खेर के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आ रहे हैं। भारत और 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स अब अमेज़न ओरिजिनल की बहुप्रशंसित सीरीज़ ब्रीद: इन टू द शैडोज़ को तेलुगु और तमिल में से अपनी पसंद की भाषा चुनकर शो का आनंद ले सकते है।

अभिषेक बच्चन का ट्वीट: 

अमेज़न प्राइम वीडियो का ट्वीट: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन