1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अजय देवगन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखने जा रहे हैं कदम, शेयर किया 'लालबाजार' का टीज़र

अजय देवगन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखने जा रहे हैं कदम, शेयर किया 'लालबाजार' का टीज़र

 Published : Jun 13, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 04:46 pm IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर वेब सीरीज 'लालबाजार' का टीज़र शेयर किया है। यह एक कॉप ड्रामा सीरीज है।

lalbazar teaser- India TV Hindi
लालबाजार का टीज़र Image Source : INSTAGRAM/AJAYDEVGN

बॉलीवुड एक्टर अजद देवगन ने क्राइम थ्रिलर लालबाजार का टीज़र शेयर किया है। यह सीरीज एक पुलिस ड्रामा है जिसमें कौशिक सेन, सब्यसाची चक्रवर्ती, सोरासेनी मैत्रा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अजय ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा- कारोबार चाहे मुजरिमों का हो लेकिन सिक्का और इंसाफ लालबाजार पुलिस का ही होगा। 19 जून से शुरू हो रहा है। हो जाओ तैयार।

लालबाजार के टीजर में अंधेरे में होने वाले घिनौने कामों और अपराधों को दिखाया गया है। टीज़र में अजय कहते हैं जिंदगी ऐसी कुत्ती चीज है जिसने इंसान को भेड़िया बनाया। उस भेड़िये ने शहर को बदला ऐसी जगह में। जहां जुर्म ही सबसे बड़ा धंधा है पर सिक्का यहां सिर्फ कानून का चलता है। यहां बेलगाम मुजरिम चलाते हैं मौत का कारोबार। जिन्हें बेखौफ पुलिस लाएगी घुटनों पर। जिसका नाम है लालबाजार।

अजय ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज का पोस्टर शेयर टीज़र के रिलीज करने की जानकारी दी थी।  अजय ने कहा, "हालांकि यह वेब सीरीज अपराध के इर्द-गिर्द बुनी गई है, लेकिन इसमें पुलिस के मानवीय पहलुओं पर भी गौर फरमाया गया है। इसमें दर्शकों को उन लोगों की जिंदगी की झलकियां देखने को मिलेंगी, जो रात-दिन उनकी सुरक्षा में लगे रहते हैं। 'लालबाजार' को आप सबके सामने लाने का अनुभव बेहद सुखद है।"

अजय ने बताया मैंने हमेशा उन किरदारों को निभाना पसंद किया है, जिसमें अच्छाई ने बुराई पर जीत हासिल की है। हमारे बहादुर पुलिस बल की जिंदगी का अनुसरण करना आसान नहीं है और मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे वर्दी में इस तरह के किरदार को निभाने का मौका मिला। खासकर इस लॉकडाउन में वे जिस तरह से कड़ी मेहनत व दृढ़ता से काम कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। उनके प्रति मेरे दिल में बहुत सम्मान है।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन