1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'क्रैश' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, ALTBalaji और ZEE5 ने शेयर किया पोस्टर

'क्रैश' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, ALTBalaji और ZEE5 ने शेयर किया पोस्टर

 Published : Dec 24, 2020 10:58 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 10:58 pm IST

ALTBalaji और ZEE5 अपने दर्शकों को कभी निराश नहीं करता। दोनों प्लेटफॉर्म ने नए साल के मौके पर शानदार शोज लॉन्च करने की तैयारी की है। जिसका पोस्टर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

crash first look - India TV Hindi
crash first look  Image Source : INSTAGRAM/ALTBALAJI

2020 डिजिटल स्पेस के लिए एक रोमांचक वर्ष रहा है। हर साल की तरह इस साल भी ALTBalaji और ZEE5 ने अपने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों प्लेटफॉर्म ने नए साल के मौके पर शानदार शोज लॉन्च करने की तैयारी की है। इसी कड़ी में अपनी नई पेशकश 'क्रैश' का पोस्टर जारी किया है। जैन इमाम, रोहन मेहरा, अदिति शर्मा, अनुष्का सेन और कुंज आनंद जैसे फेमस अभिनेताओं की आने वाली वेब सीरीज का पहला लुक ऑउट हो गया है। बता दें कि ALTBalaji ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रैश के कलाकारों का पोस्टर शेयर किया। देखिए पोस्ट-

पोस्टर में चार भाई-बहनों कबीर, रहीम, काजोल और आलिया नजर आ रहे हैं, जिनके रोल कुंज, आनंद, रोहन मेहरा, अदिति शर्मा और अनुष्का सेन ने निभाए हैं। इसमें जैन इमाम भी हैं, जो ऋषभ की भूमिका में हैं।

PHOTOS: गौहर खान और जैद दरबार की प्री-वेडिंग सेरेमनी के बेस्ट मोमेंट देखिए

क्रैश चार भाई-बहनों की कहानी को दर्शाता है, जो 2000 की शुरूआत में एक भयावह दुर्घटना से टूट गए। चार भाई-बहनों के फिर से मिलने पर क्या होता है? कबीर, काजोल, रहीम और आलिया की कहानी जानने के लिए आपको ये शो देखना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन