गौहर खान और जैद दरबार 25 दिसंबर यानी की कल निकाह करने वाले हैं। आज गौहर की मेहंदी सेरेमनी थी, इस मौके पर गौहर बेहद प्यारी लगी वहीं उनके होने वाले शौहर जैद भी ट्रैडिशनल लुक में जम रहे थे।
गौहर और जैद दोनों ही मैचिंग कपड़ों में नजर आए। गौहर के होने वाले शौहर जैद मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं।
गौहर खान और जैद दरबार लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप को हाल ही में पब्लिक किया है।
गौहर खान ट्रैडिश्नल ब्लू औ पर्पल ड्रेस में नजर आ रही थीं। गौहर ने गोल्डन ज्वैलरी पहनी थी।
जैद दरबार भी गौहर से मैचिंग अटायर में दिखे।
मुंबई के ही एक होटल में करीबी रिश्तेदारों के बीच गौहर और जैद का निकाह होगा।
गौहर पिछले दिनों जैद और उनके परिवार के साथ वेकेशन पर भी गई थी। फैंस के लिए गौहर जैद के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
गौहर खान बिग बॉस 14 में भी सीनियर बनकर घर में पहुंची थी और सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान के साथ कुछ दिन घर में बिताए थे।
गौहर खान बिग बॉस 7 की विनर रही हैं। गौहर कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
वहीं जैद दरबार कोरियोग्राफर हैं।
हल्दी सेरेमनी में गौहर खान ने येलो ड्रेस के साथ फ्लोरल ज्वैलरी पहनी थी।
गौहर खान और जैद दरबार
गौहर खान और जैद दरबार
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़