मिनी माथुर और साइरस साहूकर जल्द Amazon प्राइम के कॉमेडी सीरीज़ Mind The Malhotras में नज़र आएंगे। ट्विटर पर Amazon ने इसका पहला ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ किया और लिखा- ''क्या आपकी फैमिली भी नॉर्मल है? ट्रेलर कल आएगा।''
Related Stories
ये वेब सीरीज़ इज़राइली कॉमेडी La Famiglia पर आधारित है। Mind The Malhotras में मिनी, शेफाली के रोल में हैं और साइरस उनके पति ऋषभ के। शो में अनंदिता पागनिस, निक्की शर्मा और योहान मल्होत्रा उनके बच्चों के रोल में नज़र आएंगे। सीरीज़ में सुष्मिता मुखर्जी और डेन्ज़ेल स्मिथ भी अहम रोल में हैं।
एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा इस शो की को-प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शो का पोस्टर शेयर किया।
सीरीज़ का ट्रेलर 28 मई को रिलीज़ होगा और पूरा शो 7 जून से Amazon Prime पर स्ट्रीम होगा।
Also Read:
माही विज की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली तस्वीर आई सामने, बेबी बंप आया नज़र
Article 15 Teaser: जाति, धर्म और लिंग का फर्क मिटाने आ गए हैं आयुष्मान खुराना
वीरू देवगन के निधन के बाद अजय देवगन-काजोल के घर पहुंचे शाहरुख खान, सनी देओल सहित ये सितारे