1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अनुराग कश्यप की नई नेटफ्लिक्स मूवी 'चोक्ड: पैसा बोलता है' लोगों को आ रही है पसंद

अनुराग कश्यप की नई नेटफ्लिक्स मूवी 'चोक्ड: पैसा बोलता है' लोगों को आ रही है पसंद

 Published : Jun 05, 2020 06:41 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 06:44 pm IST

चोक्ड: पैसा बोलता है' एक निराश बैंक कैशियर सरिता पिल्लई के बारे में है, जिसे हर रात अपने रसोई के सिंक से नकदी पैसे बहते हुए मिलते हैं। फिल्म में सैयामी खेर और रोशन मैथ्यू भी हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

instagram, choked- India TV Hindi
 'चोक्ड: पैसा बोलता है' लोगों को आ रही है पसंद Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अनुराग कश्यप की नई डिजिटल फिल्म 'चोक्ड: पैसा बोलता है' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 'चोक्ड: पैसा बोलता है' एक निराश बैंक कैशियर सरिता पिल्लई के बारे में है, जिसे हर रात अपने रसोई के सिंक से नकदी पैसे बहते हुए मिलते हैं। फिल्म में सैयामी खेर और रोशन मैथ्यू भी हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

फैन्स के साथ बॉलीवुड सितारे भी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड विक्की कौशल ने अनुराग कश्यप की नई डिजिटल फिल्म 'चोक्ड: पैसा बोलता है' को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। उन्हें खुशी है कि फिल्मकार ने अपनी व्यक्तिगत राजनीति को कहानी में शामिल नहीं किया है, क्योंकि वह अक्सर ऐसा करने की कोशिश करते हैं। विक्की का तो यहां तक कहना है कि वह फिल्म के सुखद अंत को देखकर 'चकित' हैं। इस बारे में विक्की ने कहा, "अमृता सुभाष (जो फिल्म की कास्ट का हिस्सा है) के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि मैं यह अनुमान नहीं लगा सकता कि वह मेरे साथ क्या करने वाली हैं। नोटबंद पर उनकी प्रतिक्रिया शानदार थी। मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य तरह की प्रतिक्रिया से ऐसे 'सदमा' का अहसास होगा।"

अभिनेता ने कहा, "मेरे लिए सबसे चकित करने वाली चीजों में से एक यह था कि इस कहानी में कैसे राजनीति पर कोई परिप्रेक्ष्य नहीं था, जिसकी वजह से मुझे लगा कि अनुराग की व्यक्तिगत राजनीति फिल्म के किरदारों से जुड़ी नहीं है।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन