1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अनुष्का शर्मा की थ्रिलर वेब सीरीज 'पताल लोक' का टीज़र पोस्टर रिलीज़

अनुष्का शर्मा की थ्रिलर वेब सीरीज 'पताल लोक' का टीज़र पोस्टर रिलीज़

 Published : Apr 26, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 01:32 pm IST

'पाताल लोक' वेब सीरीज के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा डिजिटल दुनिया में कदम रख रही हैं। वो इस वेब सीरीज की निर्माता हैं।

अनुष्का शर्मा- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा की थ्रिलर वेब सीरीज 'पताल लोक' का टीज़र पोस्टर रिलीज़ Image Source : INSTAGRAM- AMAZON PRIME

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित थ्रिलर वेब सीरीज "पताल लोक" की घोषणा की थी, जिसे "हमारी दुनिया के नीचे मौजूद एक नर्क" के रूप में वर्णित किया जा सकता है। और अब निर्माताओं ने एक टीज़र पोस्टर जारी कर दिया है जो काफी दिलचस्प है।

"पताल लोक" एक रहस्य थ्रिलर होगी जिसमें आधुनिक भारतीय समाज और राजनीति की दुनिया से रूबरू करवाते हुए इसके रहस्यमय पक्ष को हाईलाइट किया जाएगा। टीज़र पोस्टर में एक शहर की पृष्ठभूमि के बीच एक युवक आठ हाथों में हथियारों के साथ खड़ा नज़र आ रहा है। सिंपल लेकिन आकर्षित करने वाली इस तस्वीर में प्रकाश और अंधेरे, रहस्य और सुराग की थीम को साफ़ समझा जा सकता है जो हमें इस नए ड्रामा में देखने मिलेगा।

अमेज़न प्राइम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा,"ये #PaatalLok है - यहाँ हर चेहरे पर नक़ाब है, हर सच में एक राज़ है" 

"पताल लोक' के सभी एपिसोड 15 मई को दुनिया भर में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किये जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन