1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' का ट्रेलर को मिल रही हैं तारीफें, लोगों को स्ट्रीमिंग का इंतजार

अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' का ट्रेलर को मिल रही हैं तारीफें, लोगों को स्ट्रीमिंग का इंतजार

 Published : May 07, 2020 04:12 pm IST,  Updated : May 07, 2020 04:12 pm IST

अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक 15 मई 2020 को स्ट्रीम की जाएगी। इस वेब सीरीज को आप अमेजन प्राइम में देख सकते हैं।

अनुष्का शर्मा की वेब...- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' का ट्रेलर को मिल रही हैं तारीफें, Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अनुष्का शर्मा ने अमेजन ओरिजनल वेब सीरीज 'पाताल लोक' से डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखा, वो इस सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। सीरीज ने पहले लुक से ही लोगों के बीच जिज्ञासा पैदा कर दी ती। वहीं ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही, सोशल मीडिया पर सीरीज़ के किरदार, कलाकार, कहानी और लुभावने कंटेंट को बेहद पसंद किया जा रहा है। दर्शकों से ले कर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और क्रिटिक्स तक हर कोई दमदार ट्रेलर की तारीफ़ कर रहा है और अब लोगों को सीरीज की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है।

दर्शक सोशल मीडिया पर टिप्पणी करके सीरीज की रिलीज का वेट कर रहे हैं। देखिए कमेंट्स-

टीज़र रिलीज़ से शुरुआत करते हुए, निर्माताओं द्वारा एक के बाद एक, जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और नीरज काबी का करैक्टर पोस्टर रिलीज किया गया था। ट्रेलर में 'पाताल लोक' की कहानी की एक अंतर्दृष्टि साझा की गई है जो आपको नरक के प्रवेश द्वार से ले जाते हुए झकझोर कर रख देगी। अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ 'पताल लोक' 15 मई, 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन