1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'पाताल लोक' में संजीव मेहरा के किरदार का पोस्टर किया रिलीज

'पाताल लोक' में संजीव मेहरा के किरदार का पोस्टर किया रिलीज

 Published : May 03, 2020 02:49 pm IST,  Updated : May 03, 2020 02:49 pm IST

वेब सीरीज पाताल लोक इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। आज फिल्म में एक और किरदार का पोस्टर शेयर किया गया है।

patal lok- India TV Hindi
पाताल लोक Image Source : INSTAGRAM

एमेजॉन द्वारा हाल ही में घोषित आगामी शो 'पाताल लोक' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक के बाद एक किरदारों का पोस्टर रिलीज होने के बाद, अब संजीव मेहरा का पोस्टर रिलीज कर दिया गया हैं।

संजीव मेहरा की भूमिका में अभिनेता नीरज काबी एक नए और अनोखे अवतार में नजर आएंगे। संजीव एक प्रसिद्ध पत्रकार हैं जो आपको लोकतंत्र की चौथी संपत्ति के दृश्यों से रूबरू करवाएंगे। वहीं एक पत्रकार से परिचित करवाने के लिए 'विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस' से बेहतर दिन और क्या हो सकता है!

क्लीन स्लेट फिल्म्स द्वारा निर्मित एमेजॉन ऑरिजनल सीरीज का ट्रेलर 5 मई, 2020 को रिलीज किया जाएगा।

निर्माता सुदीप शर्मा द्वारा बहुप्रतीक्षित एमेजॉन ऑरिजिनल सीरीज 'पाताल लोक' 15 मई, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

इस बहुप्रत्याशित सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर 5 मई, 2020 को सुबह 11:34 बजे रिलीज किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन