1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं बॉबी देओल, देखें 'आश्रम' वेब सीरीज का फर्स्ट लुक

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं बॉबी देओल, देखें 'आश्रम' वेब सीरीज का फर्स्ट लुक

 Published : Jul 31, 2020 01:08 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 01:10 pm IST

ये सीरीज राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित है। इसमें अनुप्रिया गोयनका भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

  bobby deol digital debut aashram web series first look  - India TV Hindi
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं बॉबी देओल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल फिल्मों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वो निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम में नज़र आएंगे। ये सीरीज अगले महीने यानि 28 अगस्त 2020 को रिलीज होगी। 

जानकारी के अनुसार, इस सीरीज में बॉबी देओल बाबा का किरदार निभाने जा रहे हैं। ये सीरीज राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित है। इसमें अनुप्रिया गोयनका भी लीड रोल में दिखाई देंगी। 

बॉबी देओल ने ‘कोरोना वॉरियर्स’ को अनोखे अंदाज में दिया ट्रिब्यूट

इसके अलावा बॉबी देओल अगस्त में अपनी आगामी फिल्म 'क्लास ऑफ 83' के साथ डिजिटल दुनिया में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'क्लास ऑफ 83' सुपरस्टार शाहरुख खान की बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बन रही है। यह फिल्म अगले महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अतुल सबरवाल कर रहे हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन