1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. हिना खान और कुशाल टंडन की जोड़ी 'अनलॉक : द हॉन्टेड एप' में आएगी नजर

हिना खान और कुशाल टंडन की जोड़ी 'अनलॉक : द हॉन्टेड एप' में आएगी नजर

 Written By: IANS
 Published : Feb 12, 2020 10:17 am IST,  Updated : Feb 12, 2020 10:17 am IST

हिना खान और कुशाल टंडन आगामी वेब फिल्म 'अनलॉक : द हॉन्टेड एप' में साथ नजर आएंगे।

hina khan and kushal tandon- India TV Hindi
हिना खान और कुशाल टंडन

अभिनेत्री हिना खान और कुशाल टंडन आगामी वेब फिल्म 'अनलॉक : द हॉन्टेड एप' में साथ नजर आएंगे। जी5 टेक की हॉरर फिल्म में आदिति आर्या और ऋषभ सिन्हा भी हैं। इसका निर्देशन देबात्मा मंडल करेंगे।

फिल्म का लोगो मंगलवार को जारी किया गया, जिसमें एक एप नजर आ रहा है, जो आपकी दूषित इच्छाओं को पूरा करेगा।

लोगों के बारे में बात करते हुए हिना ने कहा, "तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है और इसकी पहुंच भी बहुत बढ़ रही है। 'अनलॉक : द हॉन्टेड एप' के साथ हम वेब की काली सच्चाई को दिखाएंगे, जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं। जी5 के साथ जुड़कर काफी खुश हूं और इस दिलचस्प फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं।"

यह फिल्म 13 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन