Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. फिल्मों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नज़र आएंगे ऋतिक रोशन, इस वेब सीरीज से जल्द करेंगे डेब्यू

फिल्मों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नज़र आएंगे ऋतिक रोशन, इस वेब सीरीज से जल्द करेंगे डेब्यू

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Sep 19, 2020 05:36 pm IST, Updated : Sep 19, 2020 05:36 pm IST

ऋतिक रोशन फिल्मों के बाद अब जल्द ही वेब सीरीज में नज़र आएंगे।

Hrithik Roshan geared up for his OTT debut- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे ऋतिक रोशन

'कोई मिल गया', 'जोधा अकबर', 'कृष' और 'सुपर 30' जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग कर फैंस को अपना दीवाना बनाने वाले ऋतिक रोशन जल्द ही छोटे पर्दे पर नज़र आएंगे। जी हां, ऋतिक अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे। 

ऋतिक रोशन को बीबीसी की 2016 की टेलीविजन सीरीज 'द नाइट मैनेजर' के हिंदी संस्करण में देखा जाएगा। सीरीज इसी नाम से जॉन ले कार्रे के 1993 के उपन्यास पर आधारित थी। बीबीसी सीरीज में टॉम हिडलस्टोन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

सौरव गांगुली चाहते हैं ऋतिक रोशन करें उनकी बायोपिक में काम, एक्टर को पहले पूरी करनी होगी ये शर्त

अभिनेता फिलहाल मुंबई में अपने घर पर अपने बेटों और पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ समय बिता रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार एक्शन मूवी 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई दिए थे। उन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी सफल मूवी 'क्रिश' की चौथी किस्त को लेकर भी संकेत दिया था। जादू के किरदार को अगली किस्त के साथ फिल्म में वापस लाने के बारे में कयास लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

जादू, एक दशक से अधिक समय से हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक है। यह किरदार इतना प्यारा है कि इसे बच्चों से लेकर नौजवान और बड़े बुजुर्गों तक सभी द्वारा बेहद पसंद किया गया।

ऋतिक रोशन अभिनीत 'क्रिश' फ्रैंचाइज हमेशा से ही बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है, क्योंकि यह भारत की सबसे बड़ी सफल सुपरहीरो फिल्म है।

(इनपुट: जोईता मित्रा सुवर्णा)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement