1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'द पनिशर' का प्रसारण बंद करने पर एमिनेम ने नेटफ्लिक्स को लगाई लताड़

'द पनिशर' का प्रसारण बंद करने पर एमिनेम ने नेटफ्लिक्स को लगाई लताड़

 Published : Feb 23, 2019 10:15 am IST,  Updated : Feb 23, 2019 10:15 am IST

अमेरिकी रैपर एमिनेम ने मार्वल सीरीज 'द पनिशर' का प्रसारण बंद करने पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को लताड़ लगाई है। वेबसाइट 'फॉक्सन्यूज डॉट कॉम' के मुताबिक, 'रैप गॉड' गाने के रैपर जिनका असली नाम मार्शल मैदर्स है, उन्होंने ट्विटर पर नेटफ्लिक्स के फैसले को लेकर निराशा व्यक्त की। 

'द पनिशर'- India TV Hindi
'द पनिशर'

नई दिल्ली: अमेरिकी रैपर एमिनेम ने मार्वल सीरीज 'द पनिशर' का प्रसारण बंद करने पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को लताड़ लगाई है। वेबसाइट 'फॉक्सन्यूज डॉट कॉम' के मुताबिक, 'रैप गॉड' गाने के रैपर जिनका असली नाम मार्शल मैदर्स है, उन्होंने ट्विटर पर नेटफ्लिक्स के फैसले को लेकर निराशा व्यक्त की। 

उन्होंने लिखा, "प्रिय नेटफ्लिक्स, 'द पनिशर' का प्रसारण बंद करने के संबंध में कहूंगा कि आप गलती कर रहे हैं..मार्शल।"

एमिनेम के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शो में दिनाह मदानी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री एम्बर रोज रेवा ने कहा कि वह इस अनुभव की कल्पना कर सकती हैं, यह कुछ ऐसा है जब आपकी पहली संतान होती है। 

स्ट्रीमिंग सर्विस ने सोमवार को ऐलान किया था कि वह 'द पनिशर' का प्रसारण बंद कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन