1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. कपिल शर्मा की 'गुड न्यूज' पर अनिल कपूर ने यूं किया रिएक्ट, कपिल भी हंसे बगैर रह न सके

कपिल शर्मा की 'गुड न्यूज' पर अनिल कपूर ने यूं किया रिएक्ट, कपिल भी हंसे बगैर रह न सके

 Published : Jan 06, 2021 10:55 am IST,  Updated : Jan 06, 2021 11:02 am IST

कपिल शर्मा की गुड न्यूज लोगों को बहुत पसंद आ रही है। अनिल कपूर जैसे स्टार ने भी अनोखे अंदाज में बधाई दी तो कपिल जैसा कॉमेडियन भी हंस पड़ा।

kapil and anil- India TV Hindi
kapil and anil Image Source : TWITTER/KAPILSHARMAK9

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में गुड न्यूज के तौर पर घोषणा की थी कि वो जल्द ही नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। कपिल ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि यही गुड न्यूज है, मैं जल्द आ रहा हूं, आपके लैपटॉप, मोबाइल और  टीवी पर। 

कपिल शर्मा ने किया गुड न्यूज का अनाउंसमेंट, फैंस से कहा: 'मैं आ रहा हूं'

इस खबर के बाद कपिल को बधाइयों का तांता लग गया। लेकिन अनिल कपूर के बधाई संदेश पर कपिल शर्मा जैसा कॉमेडियन भी हंसे बगैर न रह सका। आपको बता दें कि हाल ही में अनिल कपूर कपिल शर्मा के शो पर अपनी वेब सीरीज एके VS एके का प्रमोशन करने आए थे। 

इसके एक दिन बाद ही कपिल शर्मा ने भी डिजिटल डेब्यू की घोषणा की। इस पर अनिल कपूर ने अपने ही अंदाज में कपिल शर्मा को बधाई दी। 

अनिल कपूर ने कपिल शर्मा के पोस्ट पर ही रिप्लाई करते हुए लिखा है - ये निश्चित तौर पर अच्छी खबर है। अनिल कपूर ने जिस तरह अच्छी खबर को Aus-species news! लिखा है, उस अंदाज पर कपिल शर्मा को भी हंसी आ गई। 

उन्होंने अनिल कपूर के इसी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है  - हाहाहा, हमेशा सपोर्ट करने और प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद अनिल सर, लव यू।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फना हो गई नायरा, क्या मोड़ लेगी कार्तिक की जिंदगी

कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले जब गुड न्यूज शेयर करने की बात की थी, तब उनके फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि कहीं वो फिर से पापा तो नहीं बनने जा रहे। लेकिन एक दिन बाद ही कपिल ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने अवतरण की घोषणा कर डाली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन