1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'मेंटलहुड' सीरीज में अपने किरदार को लेकर करिश्मा कपूर ने बताई खास बात, देखें वीडियो

'मेंटलहुड' सीरीज में अपने किरदार को लेकर करिश्मा कपूर ने बताई खास बात, देखें वीडियो

 Published : Apr 11, 2020 05:18 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 05:18 pm IST

करिश्मा कपूर ने वेब सीरीज में डेब्यू किया है, वो मेंटलहुड में एक मां के रोल में नज़र आ रही हैं।

Karisma Kapoor- India TV Hindi
करिश्मा कपूर सालों बाद स्क्रीन पर नज़र आ रही हैं Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई दशकों तक राज करने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी की है। वे वेब सीरीज मेंटलहुड में मां के किरदार में नज़र आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने किरदार के बारे में बातचीत की है। 

करिश्मा कपूर वीडियो में बता रही हैं कि वो मीरा शर्मा का किरदार निभा रही हैं, जो छोटे शहर कानपुर की रहने वाली है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वो मुंबई पहुंचती है, जहां उसे एक शख्स से प्यार हो जाता है। शादी होती है और तीन बच्चों की मां बन जाती है। इस सीरीज में उसके जिंदगी के संघर्षों को दिखाया गया है, जहां वो बड़े शहर में फिट होने की और अच्छी पत्नी व मां बनने की कोशिश करती है।'

इस सीरीज को रितु भाटिया ने लिखा है, जबकि करिश्मा कोहली ने डायरेक्ट किया है। इसमें करिश्मा कपूर के अलावा शिल्पा शुक्ला, संध्या मृदुल, श्रुति सेठ, तिलोतमा शोम और डिनो मोर्या ने अहम भूमिका निभाई है। ये एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो मदरहुड को अनोखे अंदाज में पेश करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन